Breaking News: मिथुन मन्हास BCCI के नए अध्यक्ष और राजीव शुक्ला नए उपाध्यक्ष बने

Mithun Manhas is the new President of BCCI

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपना नया नेतृत्व मिल गया है. पूर्व घरेलू क्रिकेटर मिथुन मन्हास को बोर्ड का अगला अध्यक्ष चुना गया है. उन्होंने रोजर बिन्नी की जगह ली है. रविवार, 28 सितंबर 2025 को मुंबई में आयोजित हुई बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया.

जम्मू-कश्मीर में जन्मे मिथुन मन्हास ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी और धीरे-धीरे घरेलू क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाई. उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन बनाए. इसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं. 2007-08 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी करते हुए 921 रन बनाए और टीम को चैंपियन बनाया. आज वही मन्हास अब भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े प्रशासनिक पद पर पहुंचे हैं, जो जम्मू-कश्मीर से किसी भी व्यक्ति के लिए पहली बार है.