मिर्जापुर में रवि किशन और जितेंद्र का स्वागत है! फिल्म में हुई दो किरदारों की एंट्री; रोल होगा एकदम सीक्रेट

Mirzapur Movie 2025: आप सभी ने ओटीटी पर मिर्जापुर सीरीज का खूब लुत्फ उठाया होगा. इस सीरीज का भौकाल और इसके डॉयलोग्स लोगों की जुबान पर रट्टे हुए थे. इस तरह का क्रेज सीरीज ने लोगों के दिलों में बनाया.

Mirzapur Movie 2025 Releasing soon new cast entry ravi kishan and jitendra in film
Image Source: Amazon Prime

Mirzapur Movie 2025: आप सभी ने ओटीटी पर मिर्जापुर सीरीज का खूब लुत्फ उठाया होगा. इस सीरीज का भौकाल और इसके डॉयलोग्स लोगों की जुबान पर रट्टे हुए थे. इस तरह का क्रेज सीरीज ने लोगों के दिलों में बनाया. अब तक इस सीरीज के 3 सीजन रिलीज किए जा चुके हैं. क्योंकि लोगों के बीच ये काफी हिट रही तो मेकर्स ने इसका दायरा बढ़ाने का फैसला किया है. 

सीधे और साफ शब्दों में अगर समझाए तो अब ये फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. आपने बिल्कुल सही पढ़ा. कब और कैसे ये तो मेकर्स और समय ही बताएंगे. लेकिन फिल्म आने के साथ-साथ एक और ट्विस्ट आपको दिखने वाला है. दरअसल फिल्म में नए किरदारों की एंट्री होने वाली है. जिसकी इस समय खूब चर्चा भी हो रही है. सोशल मीडिया पर ये दोनों किरदारों को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. 

जल्द होगी फिल्म रिलीज 

इस फिल्म को आप सभी 'मिर्जापुरः द फिल्म' के नाम से जान पाएंगे. अब क्योंकि इसे बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है, तो जाहिर है कि इसकी एक्साइटमेंट और बज भी दोगुना होने वाला है. हालांकि फिल्म में भी वही आइकॉनिक किरदार अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदुस. यह तीनों नजर आने वाले हैं. बस इनके साथ दो बड़े नाम और जुड़ गए हैं. जिन बड़े नामों की हम बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं रवि किशन और जितेंद्र कुमार हैं. 

मेकर्स ने किया कंफर्म? 

अब तक मेकर्स की ओर से ये कंफर्म तो नहीं किया गया. लेकिन दो किरदारों का नाम सामने आते ही लोगों में फिल्म देखने का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है. हालांकि अभी ये भी जानना बाकी है कि आखिर अगर इन्हें फिल्म में शामिल किया जाता है तो किस किरदार को किस गैंग में रखा जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगर ऐसा सच हुआ तो अंत तक ही दोनों के किरदारों को एकदम सस्पेंस में रखा जाएगा, ताकी फिल्म देखने की उत्सुकता बनी रहे. 

यहां देखें Video 

स्टारकास्ट में हुए शामिल 

एचटीसिटी की एक रिपोर्ट की अनुसार जितेंद्र और रवि किशन फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो चुके हैं. इस बात की पुष्टि भी इस तरह हुई कि हाल ही में फिल्म शुरू करने से पहले मुहूर्त हुआ जिसमें ये दो किरदार भी शामिल हुए थे. उनके किरदारों को लेकर सबकुछ सीक्रेट रखा जा रहा है. प्री-प्रोडक्शन का काम तेज़ी से चल रहा है. लुक टेस्ट और रीडिंग सेशन भी शुरू हो चुके हैं और कुछ दिन और चलेंगे. जितेंद्र और रवि दोनों इस प्रोसेस में हिस्सा ले रहे हैं. फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी.'

यह भी पढ़ें:  अपना ही रिकॉर्डॉ तोड़ बैठे ऋतिक रोशन, War 2 ने दूसरे ही दिन कर ली इतनी कमाई