WhatsApp का नया ‘@All’ फीचर, अब एक टैग से पूरे ग्रुप को भेज सकेंगे मैसेज

WhatsApp अपने यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करता रहता है. इसी सिलसिले में अब कंपनी एक ऐसा अपडेट ला रही है, जिससे ग्रुप चैट्स को संभालना पहले से कहीं आसान हो जाएगा. यह नया फीचर है. ‘

Mention all on whatsapp group soon new feature will be launched
Image Source: Freepik

WhatsApp अपने यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करता रहता है. इसी सिलसिले में अब कंपनी एक ऐसा अपडेट ला रही है, जिससे ग्रुप चैट्स को संभालना पहले से कहीं आसान हो जाएगा. यह नया फीचर है. ‘@All’ या ‘Mention Everyone’, जिसके ज़रिए अब यूज़र्स एक ही बार में पूरे ग्रुप को टैग कर सकेंगे.


यह फीचर फिलहाल Android बीटा वर्ज़न 2.25.31.9 में टेस्ट किया जा रहा है और इसे कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए Google Play Store पर रोलआउट किया गया है. पहले यह डेवलपमेंट फेज में था, लेकिन अब इसे “mention menu” में शामिल कर दिया गया है.इसकी मदद से जब कोई यूज़र ‘@all’ टाइप करेगा, तो ग्रुप के सभी मेंबर्स को एक साथ नोटिफिकेशन मिलेगा  भले ही किसी ने चैट म्यूट कर रखी हो. यानी अब जरूरी मैसेज किसी से छूटेगा नहीं.

कैसे करेगा काम यह फीचर?

‘@All’ फीचर को ग्रुप में इस्तेमाल करने पर हर सदस्य टैग हो जाएगा, बिना उन्हें अलग-अलग mention किए. यह खासतौर पर बड़े ग्रुप्स, वर्क टीम्स, कम्युनिटीज़ और फैमिली ग्रुप्स के लिए बेहद उपयोगी रहेगा, जहां कई बार मैसेज भीड़ में गुम हो जाते हैं. इस फीचर का मकसद है. महत्वपूर्ण संदेशों को सभी तक एक साथ पहुंचाना और ग्रुप कम्युनिकेशन को सरल बनाना.

कौन कर पाएगा इसका इस्तेमाल?

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने इस फीचर के इस्तेमाल के लिए कुछ नियम तय किए हैं. छोटे ग्रुप्स (32 मेंबर तक): सभी सदस्य ‘@All’ का उपयोग कर सकेंगे. बड़े ग्रुप्स (32 से अधिक सदस्य): केवल ग्रुप एडमिन्स को यह सुविधा दी जाएगी. इस सीमा का उद्देश्य है. ग्रुप में स्पैम और अनचाही नोटिफिकेशन्स से बचाव.

नोटिफिकेशन कंट्रोल भी मिलेगा

WhatsApp इस फीचर के साथ एक नई सेटिंग भी जोड़ने की तैयारी में है, जिससे यूज़र्स ‘@All’ mentions को म्यूट कर सकेंगे. अगर आप कई एक्टिव ग्रुप्स में हैं और हर नोटिफिकेशन नहीं पाना चाहते, तो इस सेटिंग से अपने अलर्ट्स को कस्टमाइज़ कर पाएंगे. अभी यह फीचर बीटा टेस्टिंग स्टेज में है. आने वाले हफ्तों में इसे और ज़्यादा यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा. टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे पहले Android, फिर iOS के स्टेबल वर्ज़न में जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः भारत सरकार लेकर आई 'भारत-टैक्सी', ओला-उबर का तगड़ा कॉम्पिटिशन