हाथ-पैर बांधे, फिर काटे बाल, मां के साथ मिलकर पीटा... पत्नी संग पति की हैवानियत पढ़ कांप उठेगा कलेजा

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत को शर्मसार कर दिया.

Meerut Suspecting an affair man beats wife and shaves her head
Image Source: Freepik

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत को शर्मसार कर दिया. यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति और सास ने अवैध संबंधों के शक में उसे कमरे में बंधक बनाकर उसके बाल काट दिए और बेरहमी से पिटाई की.

शक की आग में हैवानियत की हदें पार

घटना 14 सितंबर की है, जब मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता को उसके पति शहजाद उर्फ गौरव ने शक के आधार पर पहले मारा और फिर कमरे में बंद कर दिया. कुछ देर बाद सास रानी के साथ मिलकर महिला के हाथ बांध दिए गए और सिर के बाल काट डाले गए.

मायके वालों ने पहुंचकर छुड़ाया

घटना के तुरंत बाद महिला ने किसी तरह अपने मायकेवालों को सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे और बेटी को ससुराल से छुड़ाकर थाने लेकर आए, जहां महिला ने पति और सास के खिलाफ लिखित शिकायत दी.

पुलिस ने दर्ज किया केस, शुरू हुई जांच

पीड़िता की शिकायत पर मेरठ पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. महिला ने बताया कि पति आए दिन नशे की हालत में मारपीट करता था, और सास हर बार उसका साथ देती थी. कई बार सफाई देने के बाद भी पति ने अवैध संबंध के शक को लेकर प्रताड़ित किया. महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. कहा गया कि अगर दोबारा वापस आई तो जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें: युवक पी रहा था पानी, तभी मुंह में घुस गया मधुमक्खियों का झुंड, जबड़े और जीभ में मारा डंक, जानें फिर क्या हुआ?