भारत सरकार ने हाल ही में कई आवश्यक दवाओं पर जीएसटी की दरों में कटौती की है। इस निर्णय का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि मरीजों को कम कीमत पर दवाएं मिल सकें और दवा विक्रेताओं द्वारा अनावश्यक जीएसटी वसूली न हो।
इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम यह भी है कि दवा दुकानों को अब अनिवार्य रूप से दुकान में जीएसटी दरों में की गई कटौती संबंधी जानकारी वाले पोस्टर प्रदर्शित करने होंगे। इन पोस्टरों के माध्यम से ग्राहकों को यह स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि किन दवाओं पर टैक्स कम हुआ है, जिससे वे किसी भी तरह की अतिरिक्त वसूली से बच सकें।