मटर के पराठे छोड़िए, इस बार ट्राई करें हरी मटर की रोटी, स्वाद में है लाजवाब

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरी मटर खूब मिलने लगती है. इस मौसम में मटर से बनी अलग-अलग डिश खाने का अपना ही मजा है. आमतौर पर लोग मटर की सब्जी, पराठे और कचौड़ी बनाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हरी मटर की रोटी बना सकते हैं.

matar-ki-roti-recipe-winter-green-peas-wheat-flour
Image Source: Internet

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरी मटर खूब मिलने लगती है. इस मौसम में मटर से बनी अलग-अलग डिश खाने का अपना ही मजा है. आमतौर पर लोग मटर की सब्जी, पराठे और कचौड़ी बनाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हरी मटर की रोटी बना सकते हैं. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी बेहद आसान है.

इस रोटी को तैयार करने के लिए आपको अलग से स्टफिंग बनाने की जरूरत नहीं है. बस उबली हुई हरी मटर को मैश करके गेहूं के आटे और मसालों में मिलाना है. फिर इसकी नरम लोइयां बनाकर रोटियां सेंक लेनी हैं. आप इसे सुबह के नाश्ते, दोपहर के लंच या रात के डिनर में खा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं हरी मटर की रोटी बनाने की आसान रेसिपी.

हरी मटर की रोटी बनाने के लिए सामग्री

- 1 कप हरी मटर
- डेढ़ कप गेहूं का आटा
- आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटी चम्मच तेल
- जरूरत के अनुसार पानी
- रोटी सेंकने के लिए घी या तेल (वैकल्पिक)

हरी मटर की रोटी बनाने का आसान तरीका

स्टेप 1: हरी मटर को थोड़े से पानी और नमक के साथ 3 से 5 मिनट तक उबाल लें. आप चाहें तो इसे माइक्रोवेव में भी पका सकते हैं. मटर पकने के बाद उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें और ठंडा होने के लिए रख दें. अब इसे अच्छी तरह मैश कर लें. चाहें तो मिक्सर में पीसकर पेस्ट भी बना सकते हैं.

स्टेप 2: एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें मैश की हुई मटर, हल्दी, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा चिपचिपा न हो. इसके ऊपर थोड़ा तेल लगाकर ढक दें और 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.

स्टेप 3: अब तैयार आटे की बड़ी नींबू के आकार की लोइयां बना लें. इन्हें सूखे आटे की मदद से हल्का बेलें. चकले पर रखकर करीब 4 से 5 इंच की गोल रोटी तैयार कर लें.

स्टेप 4: एक तवा गर्म करें और उस पर रोटी डाल दें. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें. जब रोटी पर हल्के भूरे निशान दिखने लगें और यह फूलने लगे, तो समझ जाएं कि रोटी पक गई है. इसे ज्यादा नरम और स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से थोड़ा घी या तेल लगा सकते हैं.

स्टेप 5: बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट हरी मटर की रोटी. इसे गरमागरम दाल, सब्जी, रायते या अचार के साथ परोसें. सर्दियों में मटर के स्वाद का आनंद लेने का यह एक आसान और अलग तरीका है.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में रोटी नहीं, बनाएं राजस्थानी मसाला मक्की की बाटी, बेहद आसान है रेसिपी