भारत में कब लॉन्च होगी Maruti e-Vitara? सामने आई तारीख; 500 KM से ज्यादा मिलेगी रेंज

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा के लॉन्च होने का इंतजार अब खत्म होने को है. लंबे समय से चर्चा में रही इस कार के बारे में अब लॉन्चिंग की तिथियां सामने आ गई हैं. यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी इस साल दिसंबर 2025 में शोरूम पर दस्तक दे सकती है.

Maruti e-Vitara launching date know price and specifications
Image Source: Social Media

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा के लॉन्च होने का इंतजार अब खत्म होने को है. लंबे समय से चर्चा में रही इस कार के बारे में अब लॉन्चिंग की तिथियां सामने आ गई हैं. यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी इस साल दिसंबर 2025 में शोरूम पर दस्तक दे सकती है. मारुति की यह खास पेशकश गुजरात के हंसलपुर प्लांट में तैयार की जा रही है और इसे पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भी प्रदर्शित किया गया था.


मारुति ने ई-विटारा को प्रीमियम लुक और फीचर्स से लैस करने की योजना बनाई है. इसमें एलईडी हेडलाइट्स, डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और टेललैंप्स जैसे स्टाइलिश एलिमेंट्स दिए जाएंगे. साथ ही 18-इंच के व्हील्स और एयररोडायनामिक एक्टिव एयर वेंट ग्रिल इसे आकर्षक और ज्यादा एफिशिएंट बनाएंगे. बैटरी के मामले में कंपनी ने दो विकल्प प्रस्तुत किए हैं. पहली 48.8 kWh की बैटरी होगी, जबकि दूसरी में 61.1 kWh की बैटरी दी जाएगी. मारुति का दावा है कि ई-विटारा एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर की रेंज दे सकेगी, हालांकि यह दूरी ड्राइविंग स्टाइल और ट्रैफिक की स्थिति पर निर्भर करेगी.

आरामदायक और हाईटेक इंटीरियर्स

ई-विटारा के अंदर पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा, जो ड्राइविंग अनुभव को और भी शानदार बनाएगा. मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग से केबिन का माहौल भी मनमोहक होगा. डिजिटल जमाने की इस एसयूवी में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद होगा, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा.

सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन विकल्प

सेफ्टी को लेकर ई-विटारा में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है. इसमें लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस्ड फीचर्स होंगे, जो सड़क पर सुरक्षा को बेहतर बनाएंगे. इसके अलावा, गाड़ी में कुल 7 एयरबैग्स की सुविधा भी होगी, जो ड्राइवर और यात्रियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.इसके अतिरिक्त, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स भी इस कार में उपलब्ध होंगे, जो ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाएंगे.

कीमत और संभावित लॉन्च

मारुति सुजुकी ई-विटारा को 17 से 18 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में उतारने की संभावना है. वहीं, इसके टॉप स्पेक वेरिएंट की कीमत लगभग 25 लाख रुपये तक जा सकती है. इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी से मारुति का उद्देश्य भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले सस्ता हुआ Suzuki Access 125, जानिए क्या है नई कीमत और खासियतें