Market Update: शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत शानदार तेजी के साथ की. प्री-ओपनिंग सेशन में ही निवेशकों का भरोसा लौटता नजर आया, जहां निफ्टी 150 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि सेंसेक्स में 550 अंकों से ज्यादा की छलांग देखने को मिली. बाजार की इस मजबूती के पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट मानी जा रही है.
हाल के दिनों में वैश्विक स्तर पर जारी तनाव और हमलों की वजह से निवेशकों में चिंता का माहौल था. हालांकि अब हमले रुकने और बातचीत शुरू होने के संकेत मिलने के बाद बाजार का सेंटिमेंट सकारात्मक हो गया है. निवेशकों को उम्मीद है कि यदि हालात सामान्य होते हैं तो वैश्विक अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी, जिसका सीधा फायदा भारत जैसे बड़े उपभोक्ता बाजार को भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Mission 2027: CM योगी का एक्सप्रेसवे ब्लास्ट! UP बना 'Expressway State', विपक्ष हुआ पस्त!