Mappl के 5 ऐसे फीचर्स जो Google Maps में नहीं मिलते, जान गए तो तुरंत कर लेंगे डाउनलोड

Google Maps vs Mappl: नेविगेशन की दुनिया में Google Maps का नाम भले ही बड़ा हो, लेकिन भारत की अपनी देसी ऐप Mappls (MapmyIndia) भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐप की खूब तारीफ की है.

Mappls vs Google Maps 5 Unique Features of the Indian Navigation App
Image Source: Social Media

Google Maps vs Mappl: नेविगेशन की दुनिया में Google Maps का नाम भले ही बड़ा हो, लेकिन भारत की अपनी देसी ऐप Mappls (MapmyIndia) भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐप की खूब तारीफ की है. खास बात यह है कि ऑटोमोबाइल कंपनियां अब अपने वाहनों में Mappls को प्राइमरी नेविगेशन सिस्टम के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं. आइए जानते हैं कि Mappls में कौन-कौन से ऐसे खास फीचर्स हैं जो Google Maps में नहीं मिलते.

Mappls Pin

Mappls ने एक खास डिजिटल एड्रेस सिस्टम विकसित किया है, जिसे DIGIPIN सिस्टम के साथ मिलाकर तैयार किया गया है. इसका नाम है Mappls Pin. यह छह अक्षरों वाला यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो किसी भी लोकेशन को तुरंत पहचानने और शेयर करने में मदद करता है. यूजर अपनी मनपसंद लोकेशन की पिन खुद क्रिएट भी कर सकते हैं. इससे लोकेशन बताना और ढूंढ़ना दोनों आसान हो जाता है.

हाइपरलोकल नेविगेशन

Mappls ऐप की सबसे बड़ी खासियत है इसका हाइपरलोकल नेविगेशन. यह यूजर्स को स्टेप-बाय-स्टेप डायरेक्शन देता है, ताकि आप बिना किसी कन्फ्यूजन के आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. खासकर ट्रैफिक जाम और जटिल रास्तों में यह फीचर बेहद मददगार साबित होता है.

टोल कैलकुलेटर

Mappls में एक इन-बिल्ट टोल कैलकुलेटर दिया गया है, जो यूजर्स को यह बताता है कि आपके चुने हुए रूट पर कितना टोल लगेगा. इसके साथ ही यह ऐप अनुमानित फ्यूल कॉस्ट भी बताता है, जिससे आप अपनी ट्रिप का पूरा खर्च पहले से ही प्लान कर सकते हैं. अलग-अलग रूट के टोल और खर्च की तुलना भी आप आसानी से कर सकते हैं.

3D जंक्शन व्यू

Mappls का 3D जंक्शन फीचर इसे बाकी मैप ऐप्स से खास बनाता है. यह फ्लाईओवर, अंडरपास और जटिल इंटरसेक्शन का रियलिस्टिक फोटो प्रदर्शित करता है, जिससे यूजर को सही लेन चुनने और टर्न लेने में मदद मिलती है. इससे अचानक लेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ती और ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित होती है.

लाइव ट्रैफिक सिग्नल ट्रैकिंग

Mappls ने बैंगलोर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर शहर के 169 ट्रैफिक सिग्नल्स का लाइव डेटा उपलब्ध कराया है. यह एआई बेस्ड सिस्टम आपको ट्रैफिक कम करने वाले वैकल्पिक रास्ते भी सुझाता है. फिलहाल यह सुविधा केवल बैंगलोर में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही अन्य शहरों में भी इसे लाया जाएगा.

लोकल लेवल अलर्ट

Mappls भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लोकल लेवल अलर्ट भी देता है. ऐप में पाथहोल, स्पीड ब्रेकर, शार्प टर्न और स्पीड कैमरे के अलर्ट मिलते हैं. यह फीचर खासकर उन ड्राइवर्स के लिए बहुत उपयोगी है जो रोजाना ट्रैफिक में होते हैं और सड़क की हालत से अपडेट रहना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: दिवाली पर कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ₹5 लाख में मिल सकती हैं ये बेहतरीन गाड़ियां, जानें पूरी डिटेल्स