Affordable Cars in India: दिवाली 2025 से पहले कार खरीदने का सोच रहे हैं? तो आपके लिए शानदार मौका है! सरकार ने छोटी और एंट्री-लेवल कारों पर GST घटाकर 28% से 18% कर दिया है. इस फैसले से देश में कई पॉपुलर छोटी कारें पहले से काफी सस्ती हो गई हैं. अगर आपका बजट 5 लाख रुपये तक का है, तो ये कारें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
मारुति एस-प्रेसो: अब देश की सबसे सस्ती कार
GST में कटौती का सबसे बड़ा फायदा Maruti S-Presso को मिला है. अब यह देश की सबसे किफायती कार बन गई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट 5.25 लाख रुपये तक जाता है. इस कार में 998cc का पेट्रोल इंजन है जो करीब 24 km/l का माइलेज देता है. कॉम्पैक्ट साइज और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे सिटी ड्राइव के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
मारुति ऑल्टो K10: कम बजट में भरोसेमंद कार
Maruti Alto K10 उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम बजट में भरोसेमंद और लो मेंटेनेंस वाली कार चाहते हैं. इसकी कीमत 3.70 लाख से शुरू होकर 5.45 लाख रुपये तक जाती है. इसमें भी 998cc का पेट्रोल इंजन है जो लगभग 24.4 km/l का माइलेज देता है. अच्छी बात यह है कि यह CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है.
रेनॉ क्विड: SUV लुक, हैचबैक प्राइस
Renault Kwid अपनी SUV-इंस्पायर्ड डिजाइन और बजट-फ्रेंडली कीमत के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत 4.30 लाख से 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इस कार में 999cc पेट्रोल इंजन है जो 21 से 22 km/l का माइलेज देने में सक्षम है. इसका स्पोर्टी लुक युवा ग्राहकों को काफी पसंद आता है.
टाटा टियागो: स्टाइल, सेफ्टी और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन
अगर आप एक सेफ और स्टाइलिश कार चाहते हैं तो Tata Tiago बेहतरीन विकल्प है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख से 7.82 लाख रुपये तक है. इसमें 1199cc का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 19 से 23 km/l तक का माइलेज देता है. खास बात यह है कि टियागो को ग्लोबल NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे इस बजट में सबसे सेफ कार बनाती है.
मारुति वैगनआर: स्पेस और कम्फर्ट का बेस्ट कॉम्बो
Maruti WagonR लंबे समय से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही है. अगर आप एक फैमिली कार ढूंढ रहे हैं जिसमें स्पेस भी हो और कम्फर्ट भी, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर 6.95 लाख रुपये तक जाती है. इसमें पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: मोबाइल चार्जिंग हादसे ने बढ़ाई सुरक्षा की जरूरत, बच्चों की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये जरूरी कदम