Mann Ki Baat: मन की बात में PM मोदी का ऐतिहासिक ऐलान... युवा और देशवासियों में खुशी की लहर!

Mann Ki Baat PM Modi gave good news to the youth

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद करते हुए संस्कृति, युवाओं, तकनीक और पर्यावरण जैसे कई अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. इस बार के संबोधन में खास तौर पर युवा पीढ़ी की सोच और रचनात्मकता केंद्र में रही. पीएम मोदी ने भजन क्लबिंग जैसे नए सांस्कृतिक ट्रेंड का जिक्र किया और साथ ही स्टार्ट-अप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लोकतंत्र और पर्यावरण संरक्षण पर भी विस्तार से बात की.