VIEWS के लिए कुछ भी? भरे सिलेंडर पर बम रखकर लगा दी आग; तस्वीर देख हैरान हुए कई लोग

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है जो लोगों को चौंका देता है. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों को न सिर्फ हैरान किया बल्कि भीतर तक डरा दिया.

Man placed bomb on gas cylinder for views on social media video goes viral
Image Source: Social Media

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है जो लोगों को चौंका देता है. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों को न सिर्फ हैरान किया बल्कि भीतर तक डरा दिया. वीडियो में एक युवक ऐसा लापरवाह और जानलेवा स्टंट करता दिख रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. खुले सड़क के बीचोंबीच वह शख्स एक भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर रखता है, उसके ऊपर रस्सी बम लगाता है और फिर उसमें आग लगा देता है. कुछ ही सेकंड में धमाके के साथ ऐसा नजारा सामने आता है जैसे सड़क पर कोई ज्वालामुखी फट पड़ा हो.


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सुनसान सड़क पर एक व्यक्ति एलपीजी सिलेंडर लेकर आता है और उसे सड़क के बिल्कुल बीचोबीच रख देता है. इसके बाद वह बेपरवाही से उसके ऊपर दिवाली में इस्तेमाल होने वाला रस्सी बम रखता है और उसमें आग लगा देता है. कैमरा थोड़ी दूरी पर रखा गया होता है ताकि पूरी घटना कैद हो सके. कुछ ही पलों में बम फटते ही सिलेंडर से आग का विशाल गोला उठता है, जिससे आसपास का इलाका तपने लगता है.हालांकि भारत 24 इस वायरल खबर की पुष्टि नहीं करता है. 

आग की लपटें बनीं दहशत का कारण

धमाके के बाद आग की लपटें इतनी ऊंची उठती हैं कि दृश्य किसी फिल्म के विस्फोट सीन जैसा लगता है. चारों ओर धुआं और तपिश फैल जाती है. लोग कमेंट में कह रहे हैं कि यह नजारा ऐसा था मानो ज्वालामुखी फूट गया हो. हालांकि वीडियो के अंत तक सिलेंडर पूरी तरह नहीं फटता, लेकिन उससे निकली आग और धुआं इतनी तेजी से उठता है कि यह किसी भी पल बड़ा हादसा बन सकता था. यदि सिलेंडर ब्लास्ट हो जाता, तो आस-पास मौजूद किसी की जान जाना तय थी. 

लोगों ने जताया गुस्सा – ‘ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं’

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @deepakraaz566 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों ने इसे शेयर भी किया है. हालांकि, अधिकांश यूजर्स इस वीडियो पर नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा — “ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं, इन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने कहा  कि ये लोग दिमाग से अपाहिज हैं क्या? इस तरह के खतरनाक स्टंट सिर्फ अपनी जान ही नहीं, दूसरों की भी जान जोखिम में डालते हैं. कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि यह एडिटेड वीडियो हो सकता है, लेकिन अगर यह असली है तो इसे बनाने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है.

सिर्फ वायरल होने की चाह में खतरे से खेलना?

आज के सोशल मीडिया युग में लाइक्स और व्यूज़ की होड़ ने कई लोगों को हद से आगे बढ़ा दिया है. लोग बिना सोचे-समझे ऐसे खतरनाक काम कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ उनका बल्कि दूसरों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर में जरा सी चिंगारी भी बड़ा विस्फोट कर सकती है, और ऐसे स्टंट समाज के लिए गंभीर खतरा हैं.

यह भी पढ़ें:  सोने-चांदी के बाजार में बड़ी गिरावट! दिवाली के बाद निवेशकों को मिली राहत