पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर गैंगरेप मामले को लेकर दिए गए अपने बयान पर उठे विवाद के बीच अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा है कि उनके शब्दों को मीडिया द्वारा गलत तरीके से पेश किया गया है।
ममता ने सोमवार को कहा, "आप लोग मुझसे सवाल पूछते हैं और मैं उसका जवाब देती हूं। लेकिन जवाबों को जिस तरह से तोड़-मरोड़ कर दिखाया जा रहा है, वह ठीक नहीं है। कृपया इसे राजनीतिक रंग न दें।"
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने एक दिन पहले दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि छात्राओं को देर रात सुनसान इलाकों में जाने से बचना चाहिए और सतर्कता बरतनी चाहिए। उनके इस बयान को लेकर विभिन्न वर्गों ने आलोचना की, इसे ‘विक्टिम ब्लेमिंग’ यानी पीड़िता को ही जिम्मेदार ठहराने की कोशिश बताया।