इन दिनों बिग-बॉस का शो एक बार फिर से टॉक ऑफ द टाउन हो गया है. ऐसा तब से हुआ जब दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली. उनके घर में एंट्री लेने के बाद से ही काफी मसाला मेकर्स को मिलता नजर आ रहा है. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का शायद ही कोई दोस्त इस घर में अब तक बना होगा.
इसके पीछे का भी खास कारण है, वो कारण घर के सदस्यों के साथ पंगे. कोई ऐसा सदस्य नहीं जिसके साथ मालती की नोंक झोक न हुई हो. अभी फरहाना, नेहल और तान्या की लड़ाई मालती के साथ खूब सुर्खियां बटौर रही हैं. ये आपको भी लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगी.
पूरे घर का राशन बंद
इस बार मालती के कारण हो रही लड़ाई का कारण पहला सूजी का हलवा था. लेकिन एक सबसे बड़ा कारण था पूरे घर को सजा मिलना. दरअसल एक टास्क दिया गया था. जिसमें टेडी को नीचे नहीं गिराना था, यदि टेडी गिरा तो पूरे घर का राशन कैंसल कर दिया जाएगा. मालती से यही गलती हुई, मालती ने गलती से टेडी नीचे गिरा दिया. जिसके कारण घरवालों के 11 आइटम कैंसल कर दिए जाते हैं. घरवाले नाराज और लड़ाई का माहौल दिखाई देना अब शुरू हो गया है.
यहां देखें प्रोमो
Malti ne kiya Nehal ke kapdon par comment! Kya yeh baat badha degi fight? 🤔
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 14, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrDIIH pic.twitter.com/LrsWsAo8Fn
नेहल पर भद्दा कमेंट
उधर नेहल के साथ भी हलवे को लेकर मालती इतना बहस कर लेती हैं, कि उन्हें क्या बोलना है ये शायद सोचा ही नहीं. मालती कुछ ऐसा कमेंट कर देती है जो सभी घर वालों को शॉक में डाल देता है. कुनिका भी उनपर बरस पड़ती है. आपको ये सब बवाल 15 अगस्त को देखने को मिलेगा. हालांकि अभी मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज किया है.
बात करें उस बात की जिसके कारण लड़ाई हुई कि आखिर क्या कमेंट मालती ने किया, तो बता दें कि नेहल से बातचीत करते हुए मालती उन्हें बेवकूफ ओरत बोलती हैं. हालांकि नेहल बीच में कुछ बोलती जरूर है, लेकिन तभी मालती कहती है कि अगली बार मुझसे कपड़े पहनकर बात करना. यह सुनते ही हर कोई भड़क जाता है, इतना ही नहीं मालती के खिलाफ पूरा घर हो जाता है.
यह भी पढ़ें: 'Fake नहीं है इंडियन आइडल', विशाल ददलानी ने ट्रोलर्स पर निकाला गुस्सा; बादशाह भी हुए इमोशनल