Makar Sankranti, Bank Holiday 2026: आज 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. कहीं पतंगों की डोरें आसमान में उलझी हैं, तो कहीं तिल-गुड़ की मिठास से घर-आंगन महक रहे हैं. लेकिन इस त्योहार के बीच अगर आप बैंक से जुड़ा कोई अहम काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए. हर साल की तरह इस बार भी मकर संक्रांति पर बैंक खुले रहेंगे या बंद—इसको लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जनवरी 2026 की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन पूरे देश में एकसाथ बैंक बंद नहीं रहते. अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्वों के आधार पर बैंक अवकाश तय किया जाता है. ऐसे में बिना जानकारी बैंक ब्रांच पहुंचना आपको बेवजह परेशानी में डाल सकता है.
आज किन राज्यों में नहीं खुले बैंक?
आरबीआई के आधिकारिक बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज 14 जनवरी को गुजरात, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इन राज्यों में मकर संक्रांति और उससे जुड़े पारंपरिक त्योहारों के कारण काउंटर से जुड़ा कामकाज नहीं होगा. यानी चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना या पासबुक अपडेट जैसे काम आज नहीं हो पाएंगे.
देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुले
इन चार राज्यों को छोड़ दें, तो देश के अधिकांश हिस्सों में आज बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले हैं. उत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में ग्राहक आराम से बैंक जाकर अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की स्थिति जरूर जांच लें.
डिजिटल सेवाओं से नहीं पड़ेगा फर्क
एक राहत की खबर यह भी है कि जिन राज्यों में आज बैंक बंद हैं, वहां भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू हैं. UPI ट्रांजैक्शन, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम से नकद निकासी, ऑनलाइन बिल भुगतान और फंड ट्रांसफर जैसी सुविधाएं बिना किसी रुकावट के उपलब्ध रहेंगी. यानी पैसे भेजने या निकालने के लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी नहीं है.
जनवरी में आगे कब-कब रहेंगे बैंक बंद?
यह भी पढ़ें: PM किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार? लेकिन नहीं किया ये काम, अटक सकतें हैं 2 हजार