अमेरिका-ईरान डील से ऐन पहले इजरायल का बड़ा एक्शन, लेबनान में इन्हें किया टारगेट, देखें VIDEO

Israel Attack on Lebonan: मध्य पूर्व में शांति प्रयासों और कूटनीतिक बातचीत के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

Major Israeli airstrike in Beirut kills 3 tensions in the Middle East rise again
Image Source: Social Media


Israel Attack on Lebonan: मध्य पूर्व में शांति प्रयासों और कूटनीतिक बातचीत के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

दहिया इलाके को बनाया गया निशाना

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में स्थित दहिया क्षेत्र में लक्षित कार्रवाई की. यह इलाका राजधानी के दक्षिणी हिस्से में स्थित है और लंबे समय से क्षेत्रीय तनाव का केंद्र माना जाता रहा है.

इस हमले को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अतीत में ईरान ने बेरूत पर हमलों को लेकर अपनी स्पष्ट चेतावनी दी थी. पहले भी ऐसे हमलों के बाद क्षेत्र में सैन्य टकराव और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

इजरायल ने कार्रवाई को बताया जवाबी कदम

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई हिज्बुल्लाह की ओर से इजरायली क्षेत्र पर की गई गोलीबारी और ड्रोन गतिविधियों के जवाब में की गई है. बताया गया कि उत्तरी इजरायल की दिशा में कई ड्रोन भेजे गए थे. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

स्थानीय लोगों में बढ़ी चिंता

हमलों के बाद दहिया क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच चिंता का माहौल देखा गया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें क्षेत्र में हालात और अधिक बिगड़ने की आशंका है. कई लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में सैन्य गतिविधियां और तेज हो सकती हैं.

संघर्ष के विस्तार की आशंका

विश्लेषकों का मानना है कि क्षेत्र में जारी तनाव के बीच इस तरह की सैन्य कार्रवाइयां हालात को और जटिल बना सकती हैं. दक्षिणी लेबनान और बेरूत के आसपास बढ़ती गतिविधियों के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं. फिलहाल स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- भारत-फ्रांस साझेदारी को नई उड़ान, नीस में PM मोदी ने शुरू किया 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम