‘रामायण’ के ट्रेलर में दिखे बड़े बदलाव, राक्षसों से लेकर रणबीर कपूर के सीन तक मेकर्स ने किया सुधार

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है. फिल्म के विजुअल्स, कलाकारों और सीन को लेकर दर्शक अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

Major changes spotted in the Ramayana trailer makers have made improvements ranging Ranbir Kapoor
Image Source: Social Media

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है. फिल्म के विजुअल्स, कलाकारों और सीन को लेकर दर्शक अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

जहां कई लोगों ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसमें और सुधार किया जा सकता था. इसी बीच फिल्म के उन तीन सीन की भी चर्चा हो रही है, जिन्हें मेकर्स ने पहले टीजर में दिखाया था, लेकिन उस समय उन्हें लेकर काफी आलोचना हुई थी. अब ट्रेलर में इन सीन में बदलाव देखने को मिल रहा है.

राक्षसों के लुक में किया गया बदलाव

फिल्म के टीजर में दिखाए गए राक्षसों के सीन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठे थे. कई लोगों ने कहा था कि राक्षसों का लुक असली कम और कार्टून जैसा ज्यादा लग रहा है. कुछ यूजर्स ने इसमें एआई के इस्तेमाल की भी बात कही थी.

अब ट्रेलर में वही सीन दोबारा दिखाया गया है, लेकिन इसमें बदलाव नजर आ रहा है. राक्षसों के चेहरे और लुक को पहले से ज्यादा बेहतर बनाया गया है. उन्हें कम बनावटी दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे सीन ज्यादा वास्तविक लग रहा है.

रणबीर कपूर के एक सीन की बदली गई लाइटिंग

टीजर में एक सीन ऐसा था जिसमें पीछे से रणबीर कपूर की झलक दिखाई गई थी. उस सीन में ज्यादा पीला रंग नजर आ रहा था, जिसके कारण उसका लुक थोड़ा अलग लग रहा था. ट्रेलर में इस सीन की लाइटिंग को बदला गया है. पीले रंग के असर को कम करके इसे ज्यादा नेचुरल दिखाने की कोशिश की गई है.

श्रीराम के किरदार वाले सीन में भी सुधार

रणबीर कपूर का एक और सीन, जिसमें वह पहाड़ों के बीच हथियार लिए नजर आते हैं, टीजर में भी दिखाया गया था. अब यही सीन ट्रेलर में नए बदलाव के साथ शामिल किया गया है.

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने टीजर और ट्रेलर के दोनों सीन की तुलना करते हुए बताया कि इसमें काफी सुधार किया गया है. उनके मुताबिक, टीजर में यह सीन ज्यादा चमकीला और ओवरएक्सपोज्ड लग रहा था, जबकि ट्रेलर में लाइटिंग बेहतर की गई है और श्रीराम के किरदार को ज्यादा प्रभावशाली दिखाने की कोशिश की गई है.

ट्रेलर के बाद बढ़ी फिल्म को लेकर उत्सुकता

‘रामायण’ के ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है. मेकर्स ने पहले सामने आए सीन में सुधार करके ट्रेलर को पेश किया है, जिससे सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई है. अब दर्शकों की नजर फिल्म की रिलीज पर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें- होर्मुज संकट पर सरकार अलर्ट, पीएम मोदी ने मंत्रियों संग की हाईलेवल बैठक, क्या है भारत का प्लान?