बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

IAS Officers Transfer: बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार में फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

Major administrative reshuffle in Bihar many senior IAS officers got new responsibilities list
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

IAS Officers Transfer: बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार में फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस बदलाव में 1992 बैच से लेकर 2013 बैच तक के अधिकारियों को शामिल किया गया है.

दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

1992 बैच के IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह, जो अभी तक महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर तैनात थे, उन्हें अब राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही वे अपने पुराने पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे.

अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय की जिम्मेदारी

1995 बैच के IAS अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बनाया गया है. साथ ही उन्हें बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

डॉ. बी. राजेंद्र को मिला निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र को अब निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

कुंदन कुमार संभालेंगे गृह विभाग

2004 बैच के IAS अधिकारी कुंदन कुमार, जो उद्योग विभाग के सचिव हैं, उन्हें गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वे पहले से बिहार फाउंडेशन, बियाडा और आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

2007 बैच के IAS अधिकारी संजय कुमार सिंह को जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. 2009 बैच की IAS अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जो बिहार मानवाधिकार आयोग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

2011 बैच के IAS अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे को बिहार राज्य आवास बोर्ड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. 2012 बैच के IAS अधिकारी इनायत खान को विशेष सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं अरविंद कुमार वर्मा को उद्योग विभाग में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. 2013 बैच के IAS अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव, जो अब तक बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक थे, उन्हें अब वित्त विभाग में अपर सचिव बनाया गया है.

कई विभागों में बढ़ी प्रशासनिक हलचल

बिहार सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई अहम विभागों में नई कार्यशैली और जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे बदलाव कर रही है.

ये भी पढ़ें- स्वदेशी सुसाइड ड्रोन 'वायु अस्त्र-1' का सफल परीक्षण, दुश्मन के ठिकाने होंगे तबाह, जानें ताकत और खासियत