नई दिल्ली: नई GST दरों में बदलाव के बाद महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV XUV700 की कीमतों में भारी कटौती की है. ये खबर उन लोगों के लिए खुशी लेकर आई है जो इस दमदार और स्टाइलिश SUV को खरीदने का मन बना रहे थे. अब महिंद्रा ने बताया है कि इस कीमत घटोतरी से ग्राहक कितनी बचत कर सकते हैं और कैसे यह बदलाव उनकी जेब पर असर डालेगा.
किस वेरिएंट पर कितनी बचत?
वेरिएंट पुरानी GST सेस नई GST दर बचत (रुपये में)
MX 48 प्रतिशत 40 प्रतिशत ₹ 88,900
AX3 48 प्रतिशत 40 प्रतिशत ₹ 1,06,500
AX5 S 48 प्रतिशत 40 प्रतिशत ₹ 1,10,200
AX5 48 प्रतिशत 40 प्रतिशत ₹ 1,18,300
AX7 48 प्रतिशत 40 प्रतिशत ₹ 1,31,900
AX7 L 48 प्रतिशत 40 प्रतिशत ₹ 1,43,000
GST कटौती के चलते महिंद्रा ने कीमतों में की भारी कमी
मौजूदा टैक्स सुधार के तहत, 1,500 सीसी से ऊपर इंजन क्षमता वाली और 4,000 मिमी से अधिक लंबी कारों पर पहले 48 प्रतिशत GST लगता था, जिसमें 28 प्रतिशत GST और 20 प्रतिशत सेस शामिल था. अब इस स्लैब को घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है. इस बदलाव से महिंद्रा XUV700 के हर वेरिएंट की कीमतों में लगभग ₹1.43 लाख तक की कमी आई है, जिससे ग्राहक सीधे तौर पर बड़ा फायदा उठा सकते हैं.
कौन से वेरिएंट हुए सस्ते?
हालांकि महिंद्रा ने अभी तक वेरिएंट-वार नई कीमतों का पूरा विवरण नहीं दिया है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिए हैं कि बेस मॉडल के अलावा सभी वेरिएंटों की कीमतें ₹1 लाख से अधिक कम हुई हैं. ग्राहक अपने चुने हुए ट्रिम और इंजन के अनुसार यह जानने के लिए नजदीकी महिंद्रा डीलर से संपर्क कर सकते हैं कि वे कितनी बचत कर सकते हैं.
अब महिंद्रा XUV700 बनेगी और भी किफायती
कीमतों में कटौती से महिंद्रा XUV700 की कुल लागत में कमी आएगी, न केवल एक्स-शोरूम कीमत बल्कि आरटीओ, बीमा और अन्य खर्चों में भी घटोतरी होगी. इस बदलाव के बाद यह SUV अपने दमदार इंजन, शानदार फीचर्स और आरामदायक केबिन के साथ बजट के अनुकूल विकल्प बन गई है.
ये भी पढ़ें: GST कटौती से Mahindra Bolero हुई सस्ती, कीमत में आई लाखों की गिरावट, जानें कितनी होगी बचत?