Maharashtra Deputy CM: महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा बदलाव, सुनीता पवार होंगी नई डिप्टी CM

Maharashtra politics Sunita Pawar will be the new Deputy CM

Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद एक बड़ा बदलाव आया है. राज्य का उपमुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला आज अंतिम रूप में कर लिया गया. इस मामले में पवार परिवार ने मिलकर एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, पार्थ और जय पवार के साथ-साथ परिवार के सलाहकार नरेश अरोड़ा मौजूद रहे. यह बैठक बारामती में हुई और इसमें भविष्य की राजनीतिक दिशा तय की गई.

सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य यह तय करना था कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद पर किसका नाम प्रस्तावित किया जाए. बैठक में पवार परिवार ने पूरे मामले पर मंथन किया और निष्कर्ष निकाला. नरेश अरोड़ा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे मुंबई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को परिवार का निर्णय सूचित करें. सुनेत्रा पवार भी मुंबई आने की तैयारी में हैं और संभावना है कि वे आज देर रात या सुबह राजभवन पहुंच सकती हैं.