Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. एकनाथ शिंदे के कथित 'ऑपरेशन टाइगर' से जुड़ी पहली तस्वीर सामने आने के बाद सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर 17 जून की है, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास पर उद्धव ठाकरे गुट के बागी सांसद मौजूद थे. तस्वीर में एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ मंत्री प्रताप सरनाइक भी नजर आ रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठाकरे गुट के पांचों सांसद बिना किसी सार्वजनिक जानकारी के दिल्ली के लीला होटल पहुंचे थे. इसके बाद वे श्रीकांत शिंदे और प्रताप सरनाइक के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास पहुंचे, जहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं. बताया जा रहा है कि उसी रात सभी सांसदों ने आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: एक हार से खत्म हो जाएगी चार साल की बादशाहत, नंबर-1 का ताज बचाने उतरेगा भारत, देखें रैंकिंग