पुणे के केतन अग्रवाल हत्या केस में नया वीडियो आया सामने, सिया और चेतन इस जगह दिखे साथ

Siya Goyal and Ketan Agarwal: पुणे में 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में आरोपी उनकी मंगेतर सिया और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन का एक नया वीडियो सामने आया है.

Maharashtra new video has surfaced in the Ketan Agarwal murder case from Pune Siya and Chetan
Image Source: Social Media

Siya Goyal and Ketan Agarwal: पुणे में 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में आरोपी उनकी मंगेतर सिया और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन का एक नया वीडियो सामने आया है.

एक साथ क्रिकेट मैच देखते दिखे दोनों

वायरल वीडियो में सिया और चेतन एक लोकल “Market Yard Cricket League (MCL)” का मैच साथ बैठकर देखते नजर आ रहे हैं. दोनों ने एक ही रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी. हालांकि जब कैमरा उनकी तरफ गया, तो सिया थोड़ी दूरी बनाकर बैठ गई.

मोबाइल जब्त, FSL जांच जारी

जांच के दौरान पुलिस ने सिया गोयल का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा गया है. माना जा रहा है कि मोबाइल से केस से जुड़े कई अहम सबूत मिल सकते हैं.

परिवार से लगातार पूछताछ

पुलिस ने सिया के परिवार से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की. शनिवार को उसके माता-पिता और भाई साहिल को लोनावला पुलिस स्टेशन बुलाया गया. पुणे ग्रामीण के डीएसपी गजानन टोम्पे ने बताया कि परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और केस से जुड़ी हर जानकारी रिकॉर्ड में ली जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग जांच में सहयोग कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.

भाई से 10 घंटे तक पूछताछ

इससे पहले शुक्रवार को सिया के भाई साहिल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी. पुलिस ने उससे सिया और सह-आरोपी चेतन चौधरी के रिश्तों और उनके संपर्क को लेकर कई सवाल पूछे. बताया गया कि पूछताछ के दौरान साहिल ने कहा, “अगर सिया ने बताया होता कि उसे केतन पसंद नहीं है, तो हम शादी रुकवा देते.”

हत्या की जांच तेज

इस मामले में सिया गोयल पर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है. शुरुआत में इसे ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया था, लेकिन बाद में जांच में इसे एक सुनियोजित हत्या की साजिश बताया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हर सबूत को खंगाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें- मुंबई: मुहर्रम जुलूस में बड़ी साजिश नाकाम, जहर वाले 14,900 चूहेमार कैप्सूल जब्त, पुलिस ने क्या बताया?