Maharashtra FDA का बड़ा एक्शन! Ajay Devgn और Shah Rukh Khan को नोटिस, Vimal Ad पर मचा बवाल!

Maharashtra FDA News: महाराष्ट्र FDA का बॉलीवुड सितारों पर शिकंजा, अजय देवगन-शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को नोटिस, विमल इलायची विज्ञापन पर मांगा जवाब

Bharat 24

Maharashtra FDA News: महाराष्ट्र में फिल्मी सितारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को शो कॉज नोटिस जारी किया है. यह नोटिस विमल इलायची के विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर भेजा गया है. FDA ने तीनों कलाकारों से इस मामले में 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र FDA की ओर से विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर यह कार्रवाई की गई है. विज्ञापन में नजर आने वाले प्रमुख अभिनेताओं से पूछा गया है कि इस प्रचार में उनकी भूमिका क्या है और उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए. FDA ने संबंधित कलाकारों को जवाब देने के लिए 15 दिनों का समय दिया है. तय समयसीमा के भीतर जवाब नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee: अटल जी की जयंती पर भावुक हुआ देश! पूर्व PM को याद कर रहा पूरा भारत