Atal Bihari Vajpayee: अटल जी की जयंती पर भावुक हुआ देश! पूर्व PM को याद कर रहा पूरा भारत

Atal Bihari Vajpayee 8th Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Bharat 24

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे.

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह से ही ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि देने वालों का पहुंचना शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पहुंचकर अटल जी को नमन किया. उनके साथ सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और बीजेपी के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया. इसमें विभिन्न धर्मों और समुदायों से जुड़े लोग शामिल हुए. अटल जी के समाधि स्थल पर साधु-संतों की मौजूदगी भी देखने को मिली. राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति समेत कई गणमान्य लोगों ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इस मौके पर मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Nagaur News: किराए के घर में चल रही थी ₹100 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री! 28 साल का महावीर गिरफ्तार!