PM Modi Madhya Pradesh Visit: यह दिन न केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस है, बल्कि मध्यप्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर भी बन गया है. अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के प्रतीक के रूप में मनाने वाले प्रधानमंत्री इस बार धार जिले के भैंसोला गांव की धरती से जनकल्याण और विकास की कई बड़ी योजनाओं की सौगात लेकर आए हैं.
मध्यप्रदेश में यह दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिवस को प्रदेशवासियों के साथ साझा किया है. इससे पहले वर्ष 2022 में उन्होंने कूनो नेशनल पार्क में 'प्रोजेक्ट चीता' की शुरुआत कर प्रदेश को एक वैश्विक पहचान दिलाई थी. इस बार प्रधानमंत्री टेक्सटाइल, महिला सशक्तिकरण, पोषण, जनजातीय विकास और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बहुआयामी योजनाओं की नींव रख रहे हैं.
विकसित भारत के हमारे संकल्प को कल मध्य प्रदेश से एक नई ऊर्जा मिलेगी। दोपहर करीब 12 बजे धार से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘8वें राष्ट्रीय पोषण माह’ का शुभारंभ करूंगा। कार्यक्रम में ‘आदि सेवा पर्व’ और पीएम मित्र पार्क की शुरुआत भी शामिल है।https://t.co/Y16Dd5pwME
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2025
‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’
प्रधानमंत्री मोदी धार जिले से महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए शुरू होने वाले विशेष स्वास्थ्य और पोषण अभियान की शुरुआत करेंगे. यह योजना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जाएगी. इसके तहत देशभर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं की संपूर्ण जांच, एनीमिया की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता और संतुलित आहार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसका उद्देश्य है, स्वस्थ नारी के माध्यम से एक सशक्त परिवार और समाज का निर्माण.
देश का पहला पीएम मित्र पार्क
मध्यप्रदेश को मिलने जा रही एक और बड़ी सौगात है, देश का पहला PM MITRA टेक्सटाइल पार्क, जो लगभग 2158 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह पार्क न केवल स्थानीय किसानों को उनकी कपास का बेहतर मूल्य दिलाने में मदद करेगा, बल्कि लगभग 3 लाख रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा. प्रधानमंत्री के '5F विज़न' Farm to Fibre to Fabric to Fashion to Foreign को साकार करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है.
जनजातीय सशक्तिकरण का नया अध्याय
प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया ‘आदि सेवा पर्व’ जनजातीय गौरव और सेवा के संगम का प्रतीक बनेगा. इस महाअभियान के तहत देश के जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी. खासतौर पर ‘ट्रायबल विलेज विजन 2030’ के अंतर्गत इन क्षेत्रों का दीर्घकालिक विकास रोडमैप तैयार किया जाएगा.
अन्य प्रमुख घोषणाएं और पहलें
यह भी पढ़ें- 'Thank You मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप...', अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को मिलाया फोन; डील पर हुई ये बात