रायसेन रेप केस का आरोपी सलमान गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पुलिस मुठभेड़ में घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में चर्चित रेप केस में फरार चल रहा आरोपी सलमान आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया. कई दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर सलमान को गुरुवार को भोपाल के गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया. 

Madhya Pradesh Rape Case Accused Wanted Criminal arrested in police encounter
Image Source: Bharat 24

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में चर्चित रेप केस में फरार चल रहा आरोपी सलमान आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया. कई दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर सलमान को गुरुवार को भोपाल के गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया. 

लेकिन गिरफ्तारी के बाद घटनाक्रम ने अचानक ऐसा मोड़ लिया कि पुलिस को भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पर गोली चलानी पड़ी. इस केस को लेकर पूरे प्रदेश में रोष था, और आरोपी पर ₹30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था.

चाय की दुकान पर पहुंचा और पुलिस ने दबोच लिया

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सलमान भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र के वार्ड नं. 11 में नजर आया है. इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की. सूत्रों के मुताबिक, सलमान जैसे ही एक चाय की दुकान पर चाय पीने बैठा, पुलिस ने बिना समय गंवाए उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे गोहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां से उसे रायसेन ले जाने की तैयारी हुई.

रास्ते में गाड़ी पंचर, आरोपी ने भागने की कोशिश

गोहरगंज पुलिस टीम आरोपी को लेकर थाने लौट रही थी, तभी रास्ते में पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया. इसी दौरान सलमान ने मौका पाकर फरार होने की कोशिश की. पुलिस ने उसे रोकने की चेतावनी दी, लेकिन उसके न मानने पर जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई, जो उसके पैर में लगी. इसे “शॉर्ट एनकाउंटर” बताया गया है, जिसमें सलमान घायल हुआ और तुरंत पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

जय मां भवानी हिंदू संगठन’ के कार्यकर्ता पहुंचे थाने

जब गिरफ्तारी की खबर फैली तो ‘जय मां भवानी हिंदू संगठन’ के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए. हालांकि इससे पहले ही आरोपी को गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था. संगठन के लोगों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की. पहली पूछताछ में आरोपी ने यह बताया कि वह जंगल के रास्तों से होकर भोपाल पहुंचा था, ताकि पुलिस को भ्रमित कर सके.

इलाज के लिए पहुंचाया गया अस्पताल 

गोहरगंज पुलिस ने घायल सलमान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और उसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किसने मदद की और वह किन-किन स्थानों पर छिपता रहा.

यह भी पढ़ें: जिसने झूठे केस में दो बार काटी थी जेल, वो शख्स बन गया DSP, पढ़ें जैनेंद्र कुमार निगम की सक्सेस स्टोरी