Ram Mandir Ayodhya: कौन हैं हटा के Satyendra Singh? जो अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बजाएंगे संतूर

Ram Mandir Ayodhya: कौन हैं हटा के Satyendra Singh? जो अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बजाएंगे संतूर

दमोह, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में भगवान राम की प्रतीमा की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है.  रामलला के कार्यक्रम के लिए सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरे देश में जोर शोर से तैयारियां चल रही है. इस मंगल अवसर पर रामलला के समक्ष भारत के विभिन्‍न अंचलों और राज्‍यों से शामिल होने वाले कलाकार अपने पारंपरिक वाद्य के वादन की प्रस्‍तुती करेंगे. वहीं इस कार्यक्रम में हटा के सत्‍येन्‍द्र सिंह सोलंकी (Satyendra Singh Solanki) भी संतूर वादन करेंगे. 

हटा से अयोध्या का नाता

बता दें कि अयोध्‍या के मंदिर में जहां भगवान रामलला विराजमान होने वाले हैं. उस स्थल से बुन्‍देलखण्‍ड की उपकाशी कही जाने वाली हटा नगरी से कई पहलू जुड़े हुए है. 1992 में जहां नगर से पद यात्रा करते हुए 32 कार सेवक अयोध्‍या पहुंचे थे ओर विवादित ढांचा ढहने के दौरान वहां उपस्थित रहे. वहीं अब एक बार फिर से नगर को सौभाग्‍य मिल रहा है कि 22 जनवरी को प्राण  प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में दो घंटा पहले जो मंगल ध्‍वनि होगी उसमें हटा के सत्‍येन्‍द्र अपनी कला की प्रस्तुति करेंगे.

कौन हैं सत्‍येन्‍द्र सिंह? 

संगीतकार ओमप्रकाश चौरसिया और गुंदेचा बंधुओ के सानिध्‍य में सतेन्‍द्र संगीत की शिक्षा ले रहे हैं.  सत्‍येन्‍द्र दूरदर्शन और आकाशवाणी के कलाकार रहे हैं और उन्होंने कई प्रस्तुति दी हैं. सत्येंद्र के पिता अजय सोलंकी के पिता का कहना है कि उनके और पूरे परिवार के लिए गौरव और सौभाग्य का क्षण है की उनका बेटा रामलला के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देगा.