India AI Summit 2026 : Macron ने AI Summit में भारत की डिजिटल क्रांति की तारीफ की

Macron praised Indias digital revolution in AI Summit 2026

AI Impact Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी को राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया. इस बड़े कार्यक्रम में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और टेक्नोलॉजी जगत के प्रमुख लोग शामिल हुए.

समिट में इमैनुएल मैक्रों, लूला डी सिल्वा, एंटोनियो गुटेरेस, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अनुरा कुमारा दिसानायके और नवीनचंद्र रामगुलाम समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. इस सम्मेलन में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जबकि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार 118 देशों की भागीदारी दर्ज की गई.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘नमस्ते’ कहकर की. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले मुंबई का एक स्ट्रीट वेंडर बैंक खाता नहीं खोल पाता था, लेकिन आज वही व्यक्ति मोबाइल से डिजिटल पेमेंट ले रहा है. उन्होंने भारत में डिजिटल बदलाव की सराहना की.