MacBook Neo Discount: ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप MacBook Neo अब और भी सस्ते दामों में उपलब्ध है. मार्च में लॉन्च हुए इस लैपटॉप पर पहली बार बड़ा डिस्काउंट आया है, जिससे खरीदार हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. यह प्रोडक्ट दुनियाभर में सुपरहिट रहा है और खासतौर पर विंडोज लैपटॉप को टक्कर देने के लिए लाया गया MacBook Neo लोग तेजी से खरीद रहे हैं.
MacBook Neo के प्रमुख फीचर्स
MacBook Neo में iPhone 16 Pro वाला A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसमें 5-कोर GPU है. ऐप्पल का दावा है कि यह इंटेल कोर अल्ट्रा 5 वाले कई लैपटॉप की तुलना में 50 प्रतिशत तेज़ परफॉर्मेंस देता है. लैपटॉप में 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले, 1080p का FaceTime HD कैमरा, डुअल माइक्रोफोन और डुअल साइड स्पीकर दिए गए हैं, जो स्पेटियल और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा इसमें मैजिक कीबोर्ड, बड़ा मल्टीटच ट्रैकपैड और टचID भी शामिल हैं. वजन मात्र 1.23 किलोग्राम होने के कारण इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है.
अमेज़न पर मिल रही धाकड़ डील
भारत में 256GB स्टोरेज वाले MacBook Neo की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब यह अमेज़न पर 61,990 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा, सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड्स पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस तरह कुल मिलाकर 12,000 रुपये की बचत कर MacBook Neo खरीदा जा सकता है.
अन्य कंपनियों के लैपटॉप पर भी भारी छूट
MacBook Neo के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर भी कई ब्रांड के लैपटॉप पर सेल चल रही है. सैमसंग, आसुस और डेल के लैपटॉप सस्ते दामों में उपलब्ध हैं. उदाहरण के लिए, Samsung Galaxy Book 4 i7 को फ्लिपकार्ट पर केवल 64,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत करीब 90,000 रुपये थी. इसी तरह अन्य कंपनियों के लैपटॉप पर भी भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: धड़ाम से गिर गई iPhone 17 Pro की कीमत! यहां मिल रहा 25,000 रुपये सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा