त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और बाजारों में रौनक लौट आई है. सरकार ने भी आम लोगों की जेब पर असर कम करने के लिए कुछ राहतों की घोषणा की है, जैसे कई घरेलू वस्तुओं पर GST दरों में कटौती. लेकिन सबसे जरूरी सवाल जो हर घर में उठ रहा है. क्या रसोई गैस सिलेंडर सस्ता हुआ?
त्योहारी उम्मीदों के बावजूद, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. बीते 8 अप्रैल 2025 को जो बढ़ोतरी हुई थी, वही कीमतें अभी भी लागू हैं.
कमर्शियल सिलेंडर पर फिर बढ़ा बोझ
जहां एक तरफ घरेलू गैस के दाम स्थिर हैं, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है. आईओसीएल के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है:
यह भी पढ़ें: Renault Kwid Facelift जल्द होगी लॉन्च, सिर्फ 4 लाख में स्टाइल और पावर का नया धमाका, जानें खासियत