Renault Kwid Facelift जल्द होगी लॉन्च, सिर्फ 4 लाख में स्टाइल और पावर का नया धमाका, जानें खासियत

त्योहारी सीजन से पहले Renault ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Kwid को नए अवतार में लाने की तैयारी कर ली है. GST कटौती के बाद Kwid की शुरुआती कीमत ₹4.29 लाख हो गई है, और उम्मीद है कि आने वाली Kwid Facelift भी इसी रेंज में लॉन्च होगी.

Renault Kwid Facelift to launch soon at ₹4 lakh exterior design spotted ahead of debut
Image Source: Social Media

त्योहारी सीजन से पहले Renault ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Kwid को नए अवतार में लाने की तैयारी कर ली है. GST कटौती के बाद Kwid की शुरुआती कीमत ₹4.29 लाख हो गई है, और उम्मीद है कि आने वाली Kwid Facelift भी इसी रेंज में लॉन्च होगी. लेकिन इस बार खेल सिर्फ कीमत का नहीं, बल्कि डिजाइन और फीचर्स का भी है!

यूरोपियन लुक, देसी दिल

Renault Kwid Facelift का डिजाइन सीधे Dacia Spring EV से इंस्पायर्ड है. फ्रंट में मिलेगा नया Y-शेप LED DRLs, शार्प पेंटागोनल हेडलैंप और क्लोज्ड ग्रिल, जो कार को देता है एक बोल्ड और प्रीमियम लुक. चौकोर व्हील आर्च, भारी बॉडी क्लैडिंग और नए स्टील व्हील कवर इसे सड़कों पर अलग पहचान देंगे. रियर में Y-शेप टेललाइट्स और बीच में Renault का लोगो इसकी प्रीमियम अपील को और भी बढ़ाते हैं.

इंटीरियर में भी नए जमाने का ट्विस्ट

Kwid Facelift के अंदर झांकें तो आपको मिलेगा एक स्टाइलिश ड्यूल-टोन केबिन, नया 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और संभावित रूप से एक 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम. अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील और स्मार्ट लेआउट इसे एक बजट कार से ज्यादा प्रीमियम फील देता है. हालांकि, 10-इंच की स्क्रीन प्रोडक्शन वर्जन में आएगी या नहीं, ये अभी साफ नहीं है.

इंजन वही भरोसेमंद, पावर वही दमदार

Kwid Facelift में वही पुराना लेकिन भरोसेमंद 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो देता है 69PS की पावर और 92.5Nm का टॉर्क. गियरबॉक्स के लिए मिलेगा 5-स्पीड मैनुअल और AMT का ऑप्शन. अगर आप माइलेज की सोच रहे हैं, तो CNG भी एक विकल्प है हालांकि ये फैक्ट्री-फिट नहीं होगा, बल्कि डीलर लेवल पर इंस्टॉल कराना पड़ेगा, जिसकी कीमत लगभग ₹75,000 होगी.

किससे होगा मुकाबला?

Kwid Facelift की टक्कर सीधे होगी उन कारों से जो पहले से बजट सेगमेंट में राज कर रही हैं जैसे कि Maruti Alto K10, S-Presso, Celerio और Tata Tiago. लेकिन अगर आप चाहते हैं बजट में स्टाइल और फीचर्स का कॉम्बो, तो नई Kwid आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है.

ये भी पढ़ें: GST 2.0 के बाद कितनी सस्ती मिल रही Hero Passion Plus? शोरूम जाने से पहले यहां जान लें सबकुछ