Arattai App: भारत में डेटा प्राइवेसी और आत्मनिर्भरता को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच एक नया नाम तेज़ी से चर्चा में है, Arattai. यह कोई विदेशी ऐप नहीं, बल्कि भारत की अपनी कंपनी Zoho का बनाया हुआ स्वदेशी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. खास बात यह है कि भारत सरकार के कई मंत्री भी अब इसे प्रमोट कर रहे हैं और लोगों से कह रहे हैं कि WhatsApp छोड़कर Arattai अपनाएं.
लेकिन असली सवाल ये है कि जब आपके सारे दोस्त, परिवार और जरूरी चैट्स WhatsApp पर हैं, तो Arattai पर कैसे स्विच किया जाए? और अगर स्विच कर भी लें, तो पुरानी चैट्स का क्या? अगर आप भी इन्हीं सवालों से जूझ रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए ही है. हम आपको बताएंगे कि WhatsApp चैट्स Arattai पर कैसे ट्रांसफर करें? WhatsApp अकाउंट डिलीट करने से पहले क्या ज़रूरी है? और चैट्स का बैकअप और Gmail पर एक्सपोर्ट करने का तरीका क्या है?
WhatsApp चैट्स Arattai पर कैसे ट्रांसफर करें?
अगर आप Arattai पर माइग्रेट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करें और कॉन्टैक्ट परमिशन दें. इससे ऐप आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट से यह पहचान पाएगा कि कौन-कौन Arattai पर पहले से मौजूद है.
अब इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
ध्यान रखें: एक बार में पूरी WhatsApp चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करने का फीचर अभी Arattai में नहीं है, आपको एक-एक चैट को मैन्युअली एक्सपोर्ट करना होगा.
WhatsApp चैट्स का बैकअप लेना न भूलें
अगर आप WhatsApp पूरी तरह से छोड़ने का मन बना चुके हैं, तो चैट्स का बैकअप ज़रूर लें.
बैकअप लेने का तरीका:
Gmail पर चैट कैसे एक्सपोर्ट करें?
WhatsApp अकाउंट कैसे डिलीट करें?
यह भी पढ़ें- YouTube पर किसी ने आपका वीडियो चुरा लिया है? ऐसे करवाएं हटवाने की कानूनी कार्रवाई