YouTube पर किसी ने आपका वीडियो चुरा लिया है? ऐसे करवाएं हटवाने की कानूनी कार्रवाई

कल्पना कीजिए आपने घंटों मेहनत करके एक शानदार वीडियो तैयार किया, उसे एडिट किया, सजाया और आखिरकार YouTube पर अपलोड कर दिया. लेकिन कुछ ही दिनों में आपको पता चलता है कि वही वीडियो किसी और चैनल पर आपकी अनुमति के बिना डाल दिया गया है. ऐसे में गुस्सा आना लाज़मी है.

How to remove your copyright video from youtube if someone used it at your channel
Image Source: Pixabay

कल्पना कीजिए आपने घंटों मेहनत करके एक शानदार वीडियो तैयार किया, उसे एडिट किया, सजाया और आखिरकार YouTube पर अपलोड कर दिया. लेकिन कुछ ही दिनों में आपको पता चलता है कि वही वीडियो किसी और चैनल पर आपकी अनुमति के बिना डाल दिया गया है. ऐसे में गुस्सा आना लाज़मी है.

आपका वीडियो आपका अधिकार है, और इसे बिना आपकी इजाजत के इस्तेमाल करना कॉपीराइट उल्लंघन (Copyright Infringement) कहलाता है. अच्छी बात ये है कि YouTube ने ऐसे मामलों के लिए पूरा एक कानूनी और तकनीकी सिस्टम बना रखा है, जिससे आप अपनी मेहनत का हक पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं. अगर कोई आपके वीडियो को चुराकर अपने चैनल पर अपलोड कर दे, तो आप YouTube से उसे कैसे हटवा सकते हैं.

कॉपीराइट क्या होता है?

कॉपीराइट एक कानूनी सुरक्षा है जो किसी भी मौलिक (original) और रचनात्मक (creative) सामग्री के निर्माता को मिलती है. इसमें वीडियो, म्यूजिक, फोटो, लेख, एनिमेशन आदि सब शामिल होते हैं.मतलब साफ है. आपकी बनाई गई सामग्री को बिना आपकी अनुमति कोई और उपयोग नहीं कर सकता. अगर कोई ऐसा करता है तो वो कानून का उल्लंघन करता है और आप उसके खिलाफ एक्शन ले सकते हैं.

YouTube पर चोरी हुआ वीडियो कैसे हटवाएं?

अगर आपके वीडियो को किसी और ने बिना इजाजत अपलोड कर दिया है, तो YouTube आपको दो आधिकारिक तरीकों से उस वीडियो को हटवाने का अधिकार देता है. वेब फॉर्म भरकर (YouTube Studio से) ईमेल के माध्यम से

1. YouTube Studio के ज़रिए वीडियो हटाने का तरीका

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:

सबसे पहले YouTube Studio  में अपने अकाउंट से लॉगिन करें. साइड मेन्यू से “Copyright” सेक्शन पर क्लिक करें. वहां पर “New Removal Request” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें. अब आपको एक वेब फॉर्म भरना होगा. जिस वीडियो ने कॉपी किया है, उसका लिंक डालें. आपके ओरिजिनल वीडियो की जानकारी दें (URL या अपलोड डेट). अपना पूरा नाम, पता, ईमेल और अन्य संपर्क जानकारी दें. दो कानूनी स्टेटमेंट पर सहमति दें. “भविष्य में ऐसे वीडियो की कॉपी ब्लॉक करें” का विकल्प भी चुन सकते हैं अंत में Submit बटन पर क्लिक करें. इस रिक्वेस्ट के बाद YouTube आपके दावे की समीक्षा करेगा और अगर पाया गया कि वाकई उल्लंघन हुआ है, तो उस वीडियो को हटा दिया जाएगा.

2. ईमेल के माध्यम से शिकायत कैसे करें?

अगर आप वेब फॉर्म नहीं भरना चाहते, तो आप सीधे YouTube को ईमेल भी कर सकते हैं. ईमेल भेजें: [email protected] ईमेल में शामिल करें. आपका पूरा नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल. आपने जो वीडियो बनाया, उसकी डिटेल्स और YouTube लिंक. उल्लंघन करने वाले वीडियो का लिंक. एक स्पष्ट कानूनी बयान कि आप वीडियो के असली मालिक हैं. अंत में अपना पूरा नाम दोबारा लिखें (डिजिटल सिग्नेचर के तौर पर). अगर आप चाहें तो YouTube से यह भी कह सकते हैं कि भविष्य में कोई भी इस वीडियो को दोबारा अपलोड न कर सके.

यह भी पढ़ें: अब फेसबुक से होगी दोगुनी कमाई! कंपनी ले आई नया फीचर; जानें कैसे आएगा काम?