लिवर सिरोसिस से जूझ रहीं बिग बॉस ओटीटी 3 विनर सना मकबूल, लिवर ट्रांसप्लांट से बचना चाहती हैं

liver cirrhosis symptoms: टीवी की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल सना मकबूल इन दिनों अपनी गंभीर बीमारी को लेकर चर्चा में हैं. ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ जीतने वाली सना, जो पहले 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी नजर आ चुकी हैं.

liver cirrhosis symptoms big boss ott 3 winner sana makbool diagnosed
Image Source: Freepik

liver cirrhosis symptoms: टीवी की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल सना मकबूल इन दिनों अपनी गंभीर बीमारी को लेकर चर्चा में हैं. ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ जीतने वाली सना, जो पहले 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी नजर आ चुकी हैं, इस समय लिवर सिरोसिस नामक खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं. सना ने हाल ही में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि वे इलाज के कठिन दौर से गुजर रही हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारना चाहतीं.

सना का चल रहा है हॉस्पिटल में इलाज
सना मकबूल इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. शुरुआत में उन्हें ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस होने का पता चला था, लेकिन बाद में जब उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी, तब डॉक्टरों ने लिवर सिरोसिस डायग्नोज़ किया. सना का कहना है कि वे लिवर ट्रांसप्लांट नहीं कराना चाहतीं और दवाओं और थेरेपी के जरिए ही इस बीमारी से उबरने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इलाज की प्रक्रिया काफी थकाने वाली है, लेकिन वे हार मानने वालों में से नहीं हैं.

क्या है लिवर सिरोसिस?

लिवर सिरोसिस एक गंभीर लिवर संबंधित बीमारी है, जिसमें लिवर धीरे-धीरे खराब हो जाता है और उस पर घाव (स्कार) बन जाते हैं. जब लिवर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो वह अपने सामान्य कार्य करना बंद कर देता है, जिससे व्यक्ति की सेहत तेजी से गिरने लगती है.

लिवर सिरोसिस के प्रमुख कारण

हेपेटाइटिस बी और सी इंफेक्शन, ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस, अधिक मात्रा में शराब का सेवन, फैटी लिवर डिजीज, खराब जीवनशैली और अनियमित खानपान, आनुवांशिक बीमारियां

लिवर सिरोसिस के लक्षण

  • लगातार वजन कम होना
  • भूख में कमी
  • अत्यधिक थकान और कमजोरी
  • आंखों और त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया)
  • पेट में दर्द और सूजन
  • त्वचा पर खुजली होना
  • मानसिक भ्रम या चक्कर आना

क्या है इसका इलाज?
लिवर सिरोसिस का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन अगर इसके लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो इसकी प्रगति को धीमा किया जा सकता है. शराब का सेवन पूरी तरह से बंद करना जरूरी होता है. डॉक्टर दवाओं, विशेष डाइट और जीवनशैली में बदलाव के जरिए लक्षणों को कंट्रोल करने की सलाह देते हैं. गंभीर स्थिति में लिवर ट्रांसप्लांट ही आखिरी विकल्प बचता है, लेकिन सना मकबूल इस विकल्प से बचना चाहती हैं.

सना की जुझारू spirit बनी सबके लिए मिसाल
सना मकबूल अपनी बीमारी को लेकर बेहद पॉजिटिव नजर आ रही हैं. उन्होंने साफ कहा है कि वे लड़ना चाहती हैं और खुद को दवाओं और थेरेपी के जरिये ठीक करने की पूरी कोशिश करेंगी. उनकी यह जुझारू सोच उनके फैंस के लिए प्रेरणा बन रही है.

यह भी पढ़ेंं: बनारसी पान का बनरास से क्या है नाता? रोचक है इसके पीछे की कहानी