रोजाना दो अंडे खाना क्यों है फायदेमंद? सेहत, इम्यूनिटी और वेट लॉस के लिए है सुपरफूड

Eggs Benefits: अंडा एक ऐसा सुपरफूड है जिसे अक्सर नाश्ते का हिस्सा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना दो अंडे खाने से आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं? कई लोग यह सोचते हैं कि अंडे खाने से वजन बढ़ सकता है या कोलेस्ट्रॉल का खतरा हो सकता है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है.

lifestyle beneficial to eat two eggs daily Superfood for health immunity and weight loss
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Eggs Benefits: अंडा एक ऐसा सुपरफूड है जिसे अक्सर नाश्ते का हिस्सा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना दो अंडे खाने से आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं? कई लोग यह सोचते हैं कि अंडे खाने से वजन बढ़ सकता है या कोलेस्ट्रॉल का खतरा हो सकता है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. अंडे में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन B12, विटामिन D, जिंक, सेलेनियम और कई तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं.

दिन की शुरुआत दो अंडों से करना न सिर्फ एनर्जी बढ़ाता है, बल्कि शरीर में इम्यूनिटी, मसल्स और स्किन से जुड़े कई लाभ भी देता है. खासकर सर्दियों में अंडा खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है.

सर्दियों में अंडा खाने के फायदे

सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है. ऐसे में अंडा एक बेहतरीन विकल्प है. गीतिका चोपड़ा बताती हैं कि रोजाना दो अंडे खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है, जो मसल्स रिपेयर और मसल्स ग्रोथ को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है.

अंडे में मौजूद प्रोटीन हाई क्वालिटी होता है और इसमें सभी एसेंशियल अमीनो एसिड मौजूद होते हैं. अगर आप एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते हैं, तो यह आपके शरीर को ताकत और सहनशक्ति दोनों देता है.

वेट लॉस और मेटाबॉलिज्म में मदद

अंडे खाने का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है. प्रोटीन को पचाने में शरीर को अधिक एनर्जी खर्च करनी पड़ती है, जिससे कैलोरी बर्न होती है. इस वजह से नियमित रूप से अंडे खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है. गीतिका चोपड़ा के अनुसार, जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए अंडा एक स्मार्ट नाश्ता हो सकता है.

इम्यूनिटी का बूस्ट

सर्दियों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अंडे में विटामिन ए, डी, जिंक और सेलेनियम मौजूद होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं. इससे शरीर बीमारी से जल्दी लड़ पाता है और रिकवरी सिस्टम भी बेहतर रहता है. दो अंडे रोजाना खाने से आप खुद को स्वस्थ और रोगों से सुरक्षित रख सकते हैं.

स्किन और बालों के लिए अंडे का महत्व

अंडा केवल शरीर के अंदर से ही नहीं, बल्कि बाहर से भी फायदे देता है. इसकी जर्दी में बायोटिन पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने की समस्या को कम करता है. इसके अलावा इसमें विटामिन ई और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नमी और चमक देने में मदद करते हैं. लगातार दो अंडे खाने से बाल मजबूत और त्वचा ग्लोइंग बनने लगती है.

यह भी पढे़ं- अगले हफ्ते धमाल मचाने आ रहे ये 3 धाकड़ स्मार्टफोन, जबरदस्त फीचर्स से होंगे लैस, जानिए डिटेल्स