अगले हफ्ते धमाल मचाने आ रहे ये 3 धाकड़ स्मार्टफोन, जबरदस्त फीचर्स से होंगे लैस, जानिए डिटेल्स

Upcoming Smartphone in India: भारत में हर हफ्ते नए स्मार्टफोन्स का लॉन्च होना अब एक सामान्य सी बात बन चुकी है. यदि आप भी पुराने फोन से अपग्रेड होने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले तीन नए स्मार्टफोन जरूर देखना चाहिए.

upcoming smartphone in india OnePlus 15R Realme Narzo 90x 5G Realme Narzo 90 5G
Image Source: Social Media

Upcoming Smartphone in India: भारत में हर हफ्ते नए स्मार्टफोन्स का लॉन्च होना अब एक सामान्य सी बात बन चुकी है. यदि आप भी पुराने फोन से अपग्रेड होने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले तीन नए स्मार्टफोन जरूर देखना चाहिए. ये स्मार्टफोन्स अपनी बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आने वाले हैं. आइए जानते हैं इन तीन स्मार्टफोन्स के बारे में, जो अगले हफ्ते धमाल मचाने वाले हैं.

Realme Narzo 90 5G

रियलमी का नया स्मार्टफोन, Realme Narzo 90 5G, 16 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा. इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ खास बातें सामने आई हैं. इसमें आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, इस फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस जैसी आकर्षक फीचर्स भी मिलेंगे. इस फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा और इसे रियलमी की वेबसाइट और अमेज़न पर खरीदा जा सकेगा.

OnePlus 15R

OnePlus 15R स्मार्टफोन का लॉन्च 17 दिसंबर को होने जा रहा है, और यह फोन खास तौर पर पावरफुल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले के लिए चर्चा में है. इसमें आपको मिलेगा स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर, जो इसे बहुत तेज और स्मूद बनाने वाला है. इसके अलावा, फोन में 166Hz का रिफ्रेश रेट और 7400mAh की बड़ी बैटरी है, जो आपको लंबे समय तक बिना रुकावट के इस्तेमाल की सुविधा देती है. इस फोन में 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग और पर्सनल इंटेलिजेंस प्लस माइंड फीचर जैसे शानदार फीचर्स भी होंगे. इसे वनप्लस की साइट और अमेज़न पर खरीदा जा सकेगा.

Realme Narzo 90x 5G

16 दिसंबर को लॉन्च होने वाला Realme Narzo 90x 5G स्मार्टफोन एक और बेहतरीन डिवाइस है. इस फोन में भी आपको 7000mAh की बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग मिलेगी. खास बात यह है कि इस फोन में 50MP Sony AI कैमरा और 144Hz का रिफ्रेश रेट जैसी प्रीमियम फीचर्स भी हैं. इसके साथ ही 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 400% अल्ट्रा वॉल्यूम स्पीकर्स जैसी सुविधाएं इसे एक बेहतरीन मल्टीमीडिया अनुभव देती हैं. इस स्मार्टफोन को भी रियलमी की वेबसाइट और अमेज़न पर उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: WhatsApp में एक साथ आए कई नए फीचर्स, कॉलिंग और चैट में मिलेगा मजेदार एक्सपीरियंस, जानें डिटेल्स