Back Pain Relief: पलभर में दूर हो जाएगा कमर दर्द, इस एक्ट्रेस के बताए तरीके आज ही अपनाएं; देखें वीडियो

Back Pain Relief: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द आम समस्या बन चुका है. लंबे समय तक बैठकर काम करना, मोबाइल या लैपटॉप पर झुके रहना, गलत पोस्चर में सोना या शारीरिक गतिविधियों की कमी, ये सभी कारण धीरे-धीरे कमर दर्द को बढ़ाते हैं.

Lifestyle Back Pain Relief in a moment methods suggested by actress Bhagyashree today itself video
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Back Pain Relief: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द आम समस्या बन चुका है. लंबे समय तक बैठकर काम करना, मोबाइल या लैपटॉप पर झुके रहना, गलत पोस्चर में सोना या शारीरिक गतिविधियों की कमी, ये सभी कारण धीरे-धीरे कमर दर्द को बढ़ाते हैं. कई लोग इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों, पेन किलर या फिजियोथेरेपी का सहारा लेते हैं, लेकिन ये उपाय हर बार स्थायी राहत नहीं दे पाते.

हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने कमर दर्द को कम करने का एक सरल तरीका साझा किया है, जिसे आप बिस्तर पर लेटे हुए भी कर सकते हैं. इसमें न तो किसी भारी वर्कआउट की जरूरत है और न ही किसी खास उपकरण का. उनकी बताई गई एक्सरसाइज न केवल आसान हैं, बल्कि उन लोगों के लिए भी मददगार हैं जो ज्यादा चल-फिर नहीं पाते.

एंकल टिल्ट एक्सरसाइज

भाग्यश्री की पहली एक्सरसाइज है एंकल टिल्ट. इसके लिए सबसे पहले बिस्तर पर सीधे लेटना होता है और पैरों को फैलाना होता है. दोनों पैरों को सीधा रखते हुए एंकल को अंदर और बाहर रोटेट किया जाता है. यह मूवमेंट लोअर बैक की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और जकड़न को दूर करने में मदद करता है. धीरे-धीरे कमर को आराम मिलता है और दिनभर की थकान कम होती है.

हील ऑन टो स्विंग

दूसरी एक्सरसाइज हील ऑन टो स्विंग है. इस एक्सरसाइज में एक पैर की एड़ी को दूसरे पैर के पंजे पर रखा जाता है और फिर पैरों को लेफ्ट और राइट मूव किया जाता है. यह अभ्यास पीठ की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है और कमर दर्द को कम करता है. इसे रोजाना करने से पीठ अधिक लचीली और मजबूत होती है.

हिप ओपनर एक्सरसाइज

तीसरी एक्सरसाइज हिप ओपनर है. इसके लिए बिस्तर पर लेटकर दोनों घुटनों को मोड़ना होता है और फिर घुटनों को एक-एक करके लेफ्ट और राइट मूव किया जाता है. इस अभ्यास से हिप की टाइटनेस कम होती है और कमर दर्द से राहत मिलती है. यह एक्सरसाइज खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो लंबे समय तक बैठे रहते हैं या हिप और कमर की मांसपेशियों में जकड़न महसूस करते हैं.

फिगर फॉर स्विंग

अंतिम एक्सरसाइज है फिगर फॉर स्विंग. इसमें एक घुटने को मोड़कर दूसरे पैर के ऊपर रखा जाता है और फिर लेफ्ट और राइट मूवमेंट की जाती है. ध्यान रहे कि घुटना पूरी तरह बिस्तर से टच हो. इस मूवमेंट से हिप और लोअर बैक की मांसपेशियों को स्ट्रेच मिलता है और दर्द धीरे-धीरे कम होता है.

आसान, लेकिन असरदार

भाग्यश्री की बताई ये एक्सरसाइज साधारण हैं, लेकिन असरदार भी हैं. इन्हें बिस्तर पर लेटे हुए आसानी से किया जा सकता है और ये कमर को आराम देने के साथ शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं. लंबे समय तक बैठे रहने, गलत पोस्चर और कम शारीरिक गतिविधि से होने वाले दर्द को कम करने के लिए ये एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद हैं.

अगर आप रोजाना इन मूवमेंट को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो कमर की जकड़न धीरे-धीरे कम होती है, मांसपेशियां लचीली बनती हैं और शरीर को दिनभर ऊर्जा मिलती है. कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए ये सरल और सुरक्षित तरीका हर किसी के लिए उपयोगी है.

ये भी पढ़ें- मादुरो की गिरफ्तारी के बाद दुनिया में हलचल, UN ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; अब क्या करेंगे ट्रंप?