बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-91 पर एक परिवार को बंधक बनाकर मां और बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए पांचों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. पॉक्सो कोर्ट ने इस मामले में करीब 9 साल 4 महीने और 22 दिन बाद फैसला सुनाया.
फैसला सुनाते समय विशेष न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे अपराध करने वाले लोग सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हो सकते. उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधियों को समाज से दूर रखना जरूरी है और जब तक वे जीवित रहें, उन्हें जेल में ही रखा जाना चाहिए.