भारतीय टेक ब्रांड Lava ने एक बार फिर बजट स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है. कंपनी ने सोमवार को अपने नए फोन Lava SHARK 2 4G को लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ी डिस्प्ले और स्टाइलिश लुक की तलाश में हैं. Lava का दावा है कि यह फोन पावर और स्टाइल का ऐसा मेल है जो युवा पीढ़ी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
Lava SHARK 2 4G की शुरुआती कीमत ₹6,999 रखी गई है, जो इसे इस समय भारत के सबसे किफायती 4G स्मार्टफोनों में से एक बनाती है. यह फोन दो आकर्षक रंगों — Eclipse Grey और Aurora Gold में पेश किया गया है. कंपनी ने बताया है कि फोन की बिक्री अक्टूबर से सभी Lava रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. साथ ही ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा भी दी जा रही है. Lava Service @Home के तहत अगर फोन में कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो कंपनी का तकनीशियन सीधे आपके घर आकर उसे ठीक करेगा.
दमदार डिस्प्ले और स्मूद परफॉर्मेंस
Lava SHARK 2 4G में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है. इस दाम में इतनी हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन मिलना वाकई खास बात है. गेमिंग हो या सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग — डिस्प्ले हर मूवमेंट को बेहद स्मूद बनाता है. फोन में UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त ताकत प्रदान करता है. इसके साथ 4GB RAM और 4GB वर्चुअल RAM का विकल्प भी मिलता है, यानी कुल 8GB तक रैम का अनुभव.
लेटेस्ट Android 15 और लंबा अपडेट सपोर्ट
यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है. Lava ने वादा किया है कि यूज़र्स को एक साल का Android वर्ज़न अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे. इसका मतलब है कि यह फोन लंबे समय तक अपडेटेड और सुरक्षित रहेगा — जो बजट सेगमेंट में बहुत कम कंपनियां ऑफर करती हैं.
शानदार कैमरा और भरोसेमंद बैटरी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है जो दिन और रात दोनों ही परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. पावर के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो दिनभर का बैकअप आसानी से दे देती है. यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, हालांकि बॉक्स में 10W का चार्जर दिया गया है.
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
यह भी पढ़ें: Vivo के दो दमदार स्मार्टफोन भारत में होने वाले हैं लॉन्च, इतनी होगी कीमत, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर