Vivo के दो दमदार स्मार्टफोन भारत में होने वाले हैं लॉन्च, इतनी होगी कीमत, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर

Vivo की नई फ्लैगशिप X300 सीरीज जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है. चीन में हाल ही में पेश किए गए Vivo X300 और Vivo X300 Pro अब भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अगले महीने लॉन्च हो सकते हैं.

Vivo X300 X300 Pro price leak ahead of india launch check specs and features
Image Source: Social Media

Vivo की नई फ्लैगशिप X300 सीरीज जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है. चीन में हाल ही में पेश किए गए Vivo X300 और Vivo X300 Pro अब भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अगले महीने लॉन्च हो सकते हैं. लॉन्च से पहले ही इनकी कीमत लीक हो गई है, जिससे यूज़र्स को अंदाज़ा हो गया है कि इन हाई-एंड स्मार्टफोन्स का भारतीय बाजार में क्या स्थान होगा.

भारत में लीक हुई कीमत

सूत्रों के अनुसार, Vivo X300 को भारत में लगभग 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है. वहीं चीन में इसकी कीमत CNY 4399 (लगभग 54,700 रुपये) रखी गई थी. X300 Pro को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है – 12GB RAM 256GB, 16GB RAM 512GB और 16GB RAM 1TB. इसके अलावा, एक सैटलाइट कम्युनिकेशन एडिशन भी 16GB RAM 1TB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. 

भारत में Vivo X300 को पांच स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है – 12GB RAM 256GB, 12GB RAM 512GB, 16GB RAM 256GB, 16GB RAM 512GB और 16GB RAM 1TB. यूज़र्स इसे Free Blue, Comfortable Purple, Pure Black और Lucky Colour में खरीद सकते हैं.

Vivo X300 सीरीज के प्रमुख फीचर्स

X300 सीरीज में दोनों फोन लगभग समान फीचर्स के साथ आते हैं. Vivo X300 में 6.31 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. Pro मॉडल में 6.78 इंच का FHD 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो समान रूप से 120Hz रिफ्रेश रेट का अनुभव देगा. दोनों फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर आधारित हैं और एंड्रॉइड 16 पर चलने वाले OriginOS को सपोर्ट करते हैं. X300 Pro में 6510mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. X300 में 6040mAh की बैटरी दी गई है.

कैमरा और इमेजिंग फीचर्स

Vivo X300 और X300 Pro दोनों में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. कंपनी ने इस फ्लैगशिप सीरीज में V3 इमेज प्रोसेसिंग चिप भी शामिल किया है, जो फोटोग्राफी और वीडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाता है.

ये भी पढ़ें: BSNL का सबसे धांसू ऑफर, सिर्फ 1 रुपये में डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग