भारत में लॉन्च हुआ Lava Agni 4, एडवांस्ड AI फीचर्स से है लैस, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Lava Agni 4 Launched: लंबे इंतजार के बाद लावा ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Agni 4 को लॉन्च कर दिया है. भारत में डिज़ाइन और डेवलप किए गए इस फोन को प्रीमियम एल्युमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम के साथ पेश किया गया है, जो इसे शानदार लुक और मजबूती देता है.

Lava Agni 4 launched in India with advanced AI features check price and competition
Image Source: Social Media

Lava Agni 4 Launched: लंबे इंतजार के बाद लावा ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Agni 4 को लॉन्च कर दिया है. भारत में डिज़ाइन और डेवलप किए गए इस फोन को प्रीमियम एल्युमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम के साथ पेश किया गया है, जो इसे शानदार लुक और मजबूती देता है. स्मार्टफोन के अंदर उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई एडवांस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं, जो खासतौर पर लर्निंग, क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देंगे. इस फोन के साथ लावा ने वायु AI इंटेलिजेंट असिस्टेंट को भी जोड़ा है, जो यूजर की जरूरतों के अनुसार स्मार्ट सुझाव देने में सक्षम होगा.

Agni 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

लावा Agni 4 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन विजुअल अनुभव मिलेगा. फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 प्रोसेसर लगा है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है और 3.35GHz की स्पीड प्रदान करता है. इस प्रोसेसर के साथ मल्टीटास्किंग, गेमिंग और डेटा ट्रांसफर की कोई भी समस्या नहीं आएगी. स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और थ्री एंड्रॉयड अपग्रेड्स के साथ चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी दिए गए हैं. फोन के अन्य फीचर्स में एक्शन बटन, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और गेम बूस्टर मोड शामिल हैं, जो गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं.

कैमरा और बैटरी

कैमरा सेक्शन की बात करें तो लावा Agni 4 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है, जो बेहतर फोटोग्राफी के लिए एकदम उपयुक्त है. फ्रंट कैमरा भी 50MP का है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए परफेक्ट है. दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे वीडियो शूटिंग में भी किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया गया है. बैटरी के मामले में भी लावा Agni 4 कम नहीं है, इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इससे यूजर्स को लंबे समय तक बिना बैटरी की चिंता किए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने का अनुभव मिलेगा.

कीमत और कंपीटिशन

लावा Agni 4 को दो आकर्षक कलर ऑप्शन्स, Phantom Black और Lunar Mist में पेश किया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, जो बैंक ऑफर के बाद और भी आकर्षक हो सकती है. स्मार्टफोन की बिक्री 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, और इसे लावा की वेबसाइट या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है.

लावा Agni 4 का मुकाबला सैमसंग के Galaxy A26 5G स्मार्टफोन से होगा, जो 23,999 रुपये में उपलब्ध है. सैमसंग Galaxy A26 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी, 50MP 8MP का डुअल कैमरा सेटअप और 13MP का फ्रंट कैमरा है. दोनों स्मार्टफोन के बीच प्रतिस्पर्धा कड़ी होने वाली है, क्योंकि दोनों ही फोन शानदार स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आए हैं.

ये भी पढ़ें: Chrome यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! Google ने जारी किया अलर्ट, फौरन कर लें ये ज़रूरी काम नहीं तो..