टीम इंडिया नंबर-1, पाक को लगा झटका... ICC ने जारी की पूरे साल की ODI रैंकिंग, जानें बाकी टीमों का हाल

ICC Rankings ODI Annual Update: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल ही में वनडे क्रिकेट की वार्षिक रैंकिंग अपडेट जारी की. इस रैंकिंग में टीम इंडिया ने अपनी ताकत का परिचय दिया और दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड से पांच अंक आगे रही.

Latest ICC Rankings ODI Annual Update team india ranking odi
Image Source: Social Media

ICC Rankings ODI Annual Update: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल ही में वनडे क्रिकेट की वार्षिक रैंकिंग अपडेट जारी की. इस रैंकिंग में टीम इंडिया ने अपनी ताकत का परिचय दिया और दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड से पांच अंक आगे रही. हालांकि भारत को एक अंक का नुकसान हुआ, लेकिन न्यूजीलैंड ने दो अंकों का फायदा उठाया.

पाकिस्तान को हुआ नुकसान

टॉप-10 टीमों में अधिकांश ने अपनी स्थिति बनाए रखी, लेकिन पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा और वह एक स्थान फिसल कर पांचवें नंबर पर आ गई. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने बढ़त बनाते हुए चौथे स्थान पर कब्जा किया. ODI वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपनी तीसरी पोजीशन पर मजबूत बनी हुई है.

अन्य टीमों की स्थिति

आठवें स्थान पर इंग्लैंड, नौवें पर बांग्लादेश और दसवें पर वेस्टइंडीज अंकों में पीछे चल रही हैं. इसके अलावा, आयरलैंड, यूएसए और यूएई ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और क्रमशः 11वें, 13वें और 19वें स्थान पर पहुँच गए हैं.

भारतीय बल्लेबाजों की शानदार उपस्थिति

टी20 में भी टीम इंडिया नंबर-1 बनी हुई है और इंग्लैंड से 13 अंक आगे है. ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत का दबदबा साफ नजर आता है. विराट कोहली दूसरे, रोहित शर्मा चौथे, शुभमन गिल पांचवें और केएल राहुल नौवें स्थान पर हैं.

2027 ODI वर्ल्ड कप की क्वालीफिकेशन राह

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे होस्ट होने के कारण डायरेक्ट क्वालीफाई कर जाएंगी. इनके अलावा रैंकिंग के आधार पर टॉप-8 में शामिल टीमें सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करेंगी, जबकि बाकी चार टीमें क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाने का प्रयास करेंगी.

ये भी पढ़ें: RCB-MI मैच के दौरान Tim David ने किए अभद्र इशारे, अब BCCI ने ठोका भारी-भरकम जुर्माना, देखें वीडियो