Tim David Obscene Gesture Video: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ऐसा इशारा किया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने तहलका मचा दिया. वीडियो में डेविड आरसीबी के डगआउट में खड़े होकर दोनों हाथों से मिडिल फिंगर का इशारा करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उन्होंने यह इशारा कब किया.
टिम डेविड पर कार्रवाई का खतरा
टिम डेविड पहले मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के तीन सीजन खेल चुके हैं और अहम पारियों में टीम को जीत दिलाई थी. 2025 के ऑक्शन में आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ हालिया मुकाबले में डेविड बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे पाए, लेकिन उनके विवादित इशारे ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है.
अब BCCI ने लगाया जुर्माना
BCCI ने डेविड को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया है, जो मैदान पर भद्दे इशारे और अंपायर के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराने से जुड़ा है. इसके लिए टिम डेविड पर मैच फीस के 30 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उनके नाम पर 2 डिमेरिट पॉइंट भी दर्ज किए गए हैं. अगला डिमेरिट पॉइंट मिलने पर उन पर बैन भी लग सकता है.
All were busy with Virat Kohli’s celebration, see how Tim David celebrated 😂🔥 pic.twitter.com/0ApBaRNKNJ
— Middle Stump Cricket (@MiddleCricket) May 11, 2026
RCB की रोमांचक जीत
मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. राज बावा के ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एक छक्का लगाया और अंतिम गेंद पर रसिख सलाम ने दो रन लेकर मैच खत्म किया. इस जीत के बाद आरसीबी आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस आईपीएल से बाहर हो गई.
ये भी पढ़ें: PBKS vs DC: आज पंजाब और दिल्ली के बीच भिड़ंत; क्या असर दिखाएगी पिच, कैसी होगी प्लेइंग 11? जानें सबकुछ