Karnataka से Ahmedabad तक ED की ताबड़तोड़ छापेमारी! KPSC भर्ती में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन

KPSC की वेटरनरी ऑफिसर भर्ती में कथित गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर ED की कार्रवाई, पूर्व चेयरमैन शिव शंकरप्पा एस. साहूकार के घर समेत 21 ठिकानों पर एक साथ तलाशी जारी.

Bharat 24

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी की ओर से कर्नाटक और अहमदाबाद में कुल 21 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत पीएमएलए की धारा 17 के तहत की जा रही है. ED की इस कार्रवाई के दायरे में KPSC के पूर्व चेयरमैन शिव शंकरप्पा एस. साहूकार का आवास भी शामिल है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की तलाश में कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है.

ED की कार्रवाई KPSC की वेटरनरी ऑफिसर भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़ी बताई जा रही है. आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन कर गड़बड़ी की गई थी. इसी मामले में सामने आए कथित वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच अब ED कर रही है. जांच एजेंसी द्वारा एक साथ 21 ठिकानों पर तलाशी लिए जाने से इस मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य साक्ष्य बरामद हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें-CM Yogi Speech: Gorakhpur में CM योगी ने खोल दिया खजाना! PRD जवानों के भत्ते में बड़ा इजाफा!