KKR को फिर मिली हार, 4 रनों से जीती लखनऊ; आखिरी ओवरों में दिखाया चमत्कार

KKR VS LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 4 रनों से हरा दिया. यह IPL 2025 में KKR की पांच मैचों में तीसरी हार है. इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए थे.

KKR को फिर मिली हार, 4 रनों से जीती लखनऊ; आखिरी ओवरों में दिखाया चमत्कार
Image Source: Social Media

KKR VS LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 4 रनों से हरा दिया. यह IPL 2025 में KKR की पांच मैचों में तीसरी हार है. इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए थे. जवाब में KKR की टीम 234 रन तक पहुंची, लेकिन वह जीत से सिर्फ 4 रन दूर रह गई.

KKR अपने घर पर हार गई

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्हें घरेलू मैदान का फायदा था, लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 239 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करने की कोशिश में KKR की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन ने LSG के गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेला और 23 गेंदों में 54 रनों की पार्टनरशिप बनाई. नरेन 13 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए.

यह भी पढ़े: जिस क्रिकेटर को IPL ने किया बैन, उसे इंग्लैंड टीम ने बनाया वाइट बॉल कप्तान, जोस बटलर की लेंगे जगह

238 रन बनाकर भी लखनऊ सिर्फ 4 रन से जीती

यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था. लखनऊ ने एडन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की तूफानी पारियों की मदद से 238 रन बनाए.

कोलकाता को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

LSG द्वारा बनाए गए इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए, कोलकाता ने 13 ओवर में 162 रन बना लिए थे. इसके बाद, टीम को 7 ओवरों में जीत के लिए 77 रन चाहिए थे. वेंकटेश अय्यर और कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर सेट थे, जिससे यह लक्ष्य KKR के लिए आसान लगने लगा था.

लक्ष्य बढ़ा, लेकिन रिंकू सिंह की कोशिश

13वें ओवर के बाद KKR अगले 5 ओवरों में केवल 39 रन बना पाई, जिससे रन-रेट बढ़ने लगा और लक्ष्य मुश्किल हो गया. हालांकि, रिंकू सिंह ने आखिरी ओवरों में 15 गेंदों में 38 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया. पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने 19 रन भी बटोरे, लेकिन अंत में KKR जीत से सिर्फ 4 रन दूर रह गई.