40 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने फिर शुरू की नई लव स्टोरी, BF के साथ शेयर की रोमैंटिक तस्वीरें

साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के लिए बेहद खास बन गई है. 40 वर्षीय एक्ट्रेस ने नए साल के मौके पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है.

Kirti Kulhari Confirms Relationship With Rajeev Siddhartha Shares images on social media
Image Source: Social Media

साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के लिए बेहद खास बन गई है. 40 वर्षीय एक्ट्रेस ने नए साल के मौके पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है. ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ से घर-घर पहचान बनाने वाली कीर्ति ने अपने को-स्टार और एक्टर राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते पर अब ऑफिशियल मुहर लगा दी है. उनकी रोमांटिक रील सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई.


कीर्ति कुल्हारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत रील शेयर की है, जिसमें वह राजीव सिद्धार्थ के साथ जिंदगी के अलग-अलग खास पलों को एंजॉय करती नजर आ रही हैं. कभी कार में ली गई क्यूट सेल्फी, तो कभी ट्रैवल के दौरान बिताए गए सुकून भरे लम्हे—हर तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग साफ झलकती है.हालांकि दोनों के अफेयर की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं, लेकिन 7 नवंबर 2025 को साझा की गई कुछ तस्वीरों के बाद इन खबरों को और मजबूती मिली थी. अब नए साल पर आई इस रील ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

वीडियो की हर झलक में दिखा प्यार

रील में एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें कीर्ति लिफ्ट के अंदर राजीव के बेहद करीब खड़ी नजर आती हैं, वहीं एक अन्य फोटो में वह प्यार से उनके माथे को चूमती दिखाई देती हैं. वीडियो के आखिर में खिड़की पर बने दिल और तीर का स्केच इस रिश्ते को और भी खास बना देता है.पोस्ट के कैप्शन में कीर्ति ने लिखा, “एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है… हैप्पी न्यू ईयर #happy2026,” जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

इंडस्ट्री और फैंस से मिली ढेरों शुभकामनाएं

रील पोस्ट होते ही कमेंट सेक्शन प्यार और बधाइयों से भर गया. ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ में कीर्ति की को-स्टार मानवी गागरू ने सबसे पहले कमेंट करते हुए लिखा, “हैप्पी न्यू ईयर, लवलीज.”वहीं फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आए. किसी ने सीरीज के किरदारों को जोड़ते हुए लिखा, “अंजना और मिहिर समानांतर ब्रह्मांड में,” तो किसी ने कहा, “आप दोनों को साथ देखकर बहुत खुशी हो रही है.”

निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव से होकर गुजरी हैं कीर्ति

गौरतलब है कि कीर्ति कुल्हारी ने साल 2016 में एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों के रास्ते अलग हो गए. तलाक के बाद कीर्ति ने खुलकर कहा था कि यह दौर उनके लिए कठिन जरूर था, लेकिन इसी अनुभव ने उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाया और नई शुरुआत करने का हौसला दिया.

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ से बनी खास केमिस्ट्री

कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ को साथ लाने वाली वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित सीरीज में से एक रही है. इसका चौथा और आखिरी सीजन 19 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था.सीरीज में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गागरू ने अहम भूमिकाएं निभाईं, जबकि राजीव सिद्धार्थ ने मिहिर का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता. यह शो महिलाओं की दोस्ती, करियर, रिश्तों और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर बेबाकी से बात करता है.

यह भी पढ़ें: 2026 में साउथ के सुपरस्टार्स मचाएंगे तलहका, 'द राजा साब' से लेकर 'जेलर 2' तक.. ये फिल्में होंगी रिलीज