South Stars Upcoming Films: साल 2026 साउथ सिनेमा के फैंस के लिए बहुत खास होने वाला है, क्योंकि इस साल बड़े पर्दे पर कई साउथ सुपरस्टार्स की मोस्ट अवेटेड फिल्मों का जादू देखने को मिलेगा. प्रभास, रजनीकांत, यश और विजय थलापति जैसे सितारे अपने-अपने फैंस को खुश करने के लिए तैयार हैं. ये सभी स्टार्स इस साल थिएटर्स में अपनी फिल्मों के साथ धमाल मचाने वाले हैं. कुछ फिल्में तो सीक्वल्स भी हैं, जो फैंस के बीच और ज्यादा उत्सुकता पैदा कर रही हैं.
प्रभास की दो बड़ी फिल्में
साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी है कि 2026 में उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. पहली फिल्म है ‘द राजा साब’, जो 9 जनवरी को पर्दे पर आएगी. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. इसके बाद, प्रभास की हिट फिल्म ‘सालार’ का सीक्वल ‘सालार 2- शौर्यपर्वम’ भी इस साल रिलीज हो सकता है. इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है, और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.
यश की दो शानदार फिल्में
सुपरस्टार यश भी 2026 में अपने फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक- अ फेयरीटेल फोर ग्रोन अप्स’ 19 मार्च को रिलीज होगी, जिसमें कियारा आडवाणी लीड रोल में होंगी. इस फिल्म में नयनतारा और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. इसके अलावा, यश नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ में रावण के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है और इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ी हुई है.
रजनीकांत की 'जेलर 2'
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने 2024 में धमाल मचाया था और अब इसके सीक्वल ‘जेलर 2’ की तैयारी है. रजनीकांत स्टारर इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है और यह फिल्म जून 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है. ‘जेलर’ के पहले पार्ट को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, ऐसे में ‘जेलर 2’ से भी बड़े उम्मीदें जताई जा रही हैं.
विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन'
विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म उनके फैंस के लिए खास होगी, क्योंकि यह उनके करियर की आखिरी फिल्म है. इसके बाद वह पॉलिटिक्स पर फोकस करेंगे. इस फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे बड़े कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसे लेकर सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ देखने को मिल सकती है.
चिरंजीवी की 'मन शंकर वरप्रसाद गारू'
मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ 12 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. चिरंजीवी के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और यह फिल्म भी साउथ सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल है. चिरंजीवी की फिल्म हमेशा दर्शकों को आकर्षित करती है, और इस बार भी कुछ अलग देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: धुरंधर की आंधी में भी टिकी हुई है ये तमिल फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली है इतनी धमाकेदार कमाई