मिडल ईस्ट जंग के बीच किम जोंग का धमाका! उत्‍तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें, पड़ोसी देशों में हड़कंप

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एशिया में भी तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की दिशा में कई मिसाइलें दागी हैं.

Kim Jong Un North Korea fired 10 ballistic missiles amid Middle East war
Image Source: Social Media

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एशिया में भी तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की दिशा में कई मिसाइलें दागी हैं. कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि एक साथ कई प्रक्षेपास्त्र छोड़े गए, जिससे क्षेत्र के देशों में चिंता बढ़ गई है.

रिपोर्टों के अनुसार उत्तर कोरिया ने अपनी मिसाइलें समुद्र की ओर दागीं. उत्तर कोरिया अक्सर इस तरह के मिसाइल परीक्षण समुद्र की दिशा में करता रहा है. हालांकि इस बार की घटना ऐसे समय हुई है जब दुनिया पहले से ही मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के कारण तनावपूर्ण स्थिति में है.

कोरियाई प्रायद्वीप में पुराना तनाव

उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं. उत्तर कोरिया को आमतौर पर चीन और रूस का करीबी माना जाता है, जबकि दक्षिण कोरिया अमेरिका का प्रमुख सहयोगी है. दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी मौजूद हैं, जिससे इस क्षेत्र का रणनीतिक महत्व और बढ़ जाता है.

जापान भी हुआ सतर्क

जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण हुआ है. शुरुआती आकलन के अनुसार यह मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर जाकर गिरी. फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

दक्षिण कोरिया की सेना ने भी पुष्टि की कि उत्तर कोरिया ने पूर्व दिशा में कम से कम एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा.

THAAD सिस्टम को लेकर बढ़ी चिंता

इस बीच खबर है कि अमेरिका दक्षिण कोरिया में तैनात अपने कुछ THAAD एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम को मध्य-पूर्व में स्थानांतरित करने पर विचार कर रहा है. यह सिस्टम 2017 में उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु खतरे को ध्यान में रखते हुए दक्षिण कोरिया में लगाया गया था.

रिपोर्टों के अनुसार जॉर्डन में तैनात THAAD सिस्टम का एक अहम रडार हालिया हमले में नष्ट हो गया था, जिसके बाद अमेरिका इस सिस्टम को दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है.

ये भी पढ़ें- भारतीय जहाजों के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज! LPG लेकर आ रहे दो टैंकर, ईरान के साथ हो गई डील?