Kia ने चला मास्टरस्ट्रोक! नई Seltos के फीचर्स ने मिड-साइज SUV सेगमेंट हिला दिया

Kia Seltos Launch: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल तेज हो गई है. साल की पहली बड़ी पेशकश के तौर पर किआ इंडिया ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV नई Kia Seltos को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है.

Kia Seltos Launch competition for Sierra know price and feature
Image Source: Social Media

Kia Seltos Launch: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल तेज हो गई है. साल की पहली बड़ी पेशकश के तौर पर किआ इंडिया ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV नई Kia Seltos को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. आकर्षक स्टाइल, अपडेटेड टेक्नोलॉजी और दमदार इंजन विकल्पों के साथ यह SUV अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड बन गई है. किआ का दावा है कि नई सेल्टॉस शहरी ग्राहकों के साथ-साथ लॉन्ग ड्राइव पसंद करने वालों की उम्मीदों पर भी खरी उतरेगी.


नई Kia Seltos की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है, जिसे कंपनी ने इंट्रोडक्टरी प्राइस बताया है. यानी आने वाले समय में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी संभव है. पुराने मॉडल की तुलना में इसकी शुरुआती कीमत करीब 20 हजार रुपये ज्यादा है. SUV की बुकिंग पहले ही 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है, जबकि मिड जनवरी 2026 से इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है.

बदला हुआ लुक, ज्यादा बोल्ड डिजाइन

डिजाइन के मामले में नई सेल्टॉस को पूरी तरह फ्रेश टच दिया गया है. इसमें किआ की नई ‘Opposites United’ डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है. फ्रंट में चौड़ी ग्रिल के साथ इंटीग्रेटेड हेडलैंप, वर्टिकल LED DRLs और दमदार बोनट इसे ज्यादा मस्कुलर बनाते हैं. साइड प्रोफाइल में ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग, रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल और ब्लैक्ड-आउट पिलर्स नजर आते हैं, जबकि रियर में फुल-विड्थ LED लाइट बार SUV को प्रीमियम फील देता है.

साइज में भी हुई बढ़ोतरी

नई Kia Seltos अब पहले से बड़ी हो गई है. इसकी लंबाई 4,460 मिमी, चौड़ाई 1,830 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 2,690 मिमी का है. पुराने मॉडल के मुकाबले SUV की लंबाई, चौड़ाई और व्हीलबेस में इजाफा किया गया है, जिससे केबिन स्पेस और रियर सीट कम्फर्ट पहले से बेहतर हुआ है.

हाई-टेक और लग्जरी केबिन

केबिन के अंदर कदम रखते ही नई Seltos का प्रीमियम अंदाज साफ नजर आता है. डैशबोर्ड पर दो बड़े 12.3-इंच के डिस्प्ले दिए गए हैं, जिनके बीच 5-इंच की HVAC टच स्क्रीन मिलती है. नया फ्लैट-बॉटम थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील ऑफसेट Kia लोगो के साथ आता है. इसके अलावा सेंटर कंसोल पर दिए गए फिजिकल बटन ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल को आसान बनाते हैं.

इंजन ऑप्शन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस

मैकेनिकल तौर पर नई Kia Seltos पुराने मॉडल के भरोसेमंद इंजन विकल्पों के साथ आती है. इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (115hp), 1.5 लीटर डीजल इंजन (116hp) और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160hp) का विकल्प मिलता है. पेट्रोल वर्जन में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन दिया गया है, जबकि डीजल में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है. टर्बो पेट्रोल वेरिएंट 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है.

फीचर्स के मामले में फुल लोडेड

नई Seltos को फीचर्स के मामले में किसी भी तरह से हल्का नहीं छोड़ा गया है. इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी इसे और एडवांस बनाती है.

सेफ्टी पर खास जोर

सेफ्टी के लिहाज से भी नई Kia Seltos मजबूत नजर आती है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ESC, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रिवर्स कैमरा दिया गया है. किआ का कहना है कि नए K3 प्लेटफॉर्म की वजह से इसकी बॉडी स्ट्रक्चर ज्यादा मजबूत हुई है और इसे Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने की पूरी संभावना है.

आने वाला है हाइब्रिड वर्जन

किआ ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में Seltos का पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा, जो 2027 तक बाजार में दस्तक दे सकता है. इस वेरिएंट से बेहतर माइलेज की उम्मीद की जा रही है, जो इस सेगमेंट में नई चर्चा छेड़ सकता है.

वेरिएंट और मुकाबला

नई Kia Seltos की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसे HTE, HTK, HTX और GTX जैसे कई वेरिएंट्स में पेश किया गया है. भारतीय बाजार में यह SUV हुंडई क्रेटा, वोक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर और टाटा सिएरा जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: AI कैमरा, 5520mAh बैटरी... लॉन्च से पहले सामने आए इस धाकड़ फोन के धांसू स्पेसिफिकेशन्स, पढ़ें डिटेल