आईपीएल 2026 के आगमन से पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए एक अप्रत्याशित खबर सामने आई है. इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर और पिछले साल दिल्ली के मेंटॉर रहे केविन पीटरसन ने इस बार दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने से मना कर दिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी इस फैसले की पुष्टि की और बताया कि वह इस सीजन में दिल्ली के मेंटॉर नहीं होंगे. इसके साथ ही उन्होंने फ्रेंचाइजी और उसके खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी हैं.
मेंटॉर के रूप में केविन पीटरसन का योगदान
केविन पीटरसन ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स को जॉइन किया था, जब टीम ने युवा खिलाड़ियों की निखारने के लिए एक अनुभवी मेंटॉर की आवश्यकता महसूस की थी. उनका अनुभव और क्रिकेट की गहरी समझ टीम के लिए फायदेमंद साबित हो रही थी. हालांकि, अब उनका इस्तीफा दिल्ली टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, खासकर तब जब टीम आईपीएल 2026 के सीजन की तैयारी कर रही है.
छुट्टियां मनाने को लेकर हुई थी आलोचना
पिछले सीजन में केविन पीटरसन की छुट्टियों पर काफी विवाद हुआ था. जब दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले हो रहे थे, तो केविन एक सप्ताह के लिए मालदीव्स छुट्टियां मनाने निकल गए थे. उनकी इस अचानक छुट्टी पर दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी उनका मजाक उड़ाया था. हालांकि, पीटरसन ने इसके बावजूद अपनी भूमिका को काफी गंभीरता से लिया और टीम के लिए अपना समर्थन दिया था.
🚨 समाचार 🚨
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) March 14, 2026
मैं आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटर नहीं बन सकता।
मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता, जो काम की आवश्यकता है।
सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं! ❤️
हालांकि मैं आपको कॉम बॉक्स में वापस देखूंगा! आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है…
क्या दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया मेंटॉर?
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब सवाल यह है कि क्या आईपीएल 2026 के लिए एक नया मेंटॉर नियुक्त किया जाएगा या नहीं. इस समय तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास भी वर्तमान में कोई मेंटॉर नहीं है. पिछले सीजन में गौतम गंभीर और जहीर खान ने LSG के मेंटॉर का जिम्मा संभाला था, लेकिन अब वह भी टीम से बाहर हो चुके हैं. यह संकेत करता है कि दिल्ली कैपिटल्स को भी अब एक नया मेंटॉर खोजने की आवश्यकता होगी.
आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल
बीसीसीआई ने हाल ही में आईपीएल 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल 2026 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेंगी. यह मैच लखनऊ के स्टेडियम में आयोजित होगा. इसके बाद दिल्ली की टीम 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस, 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. दिल्ली के लिए यह सीजन काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, और टीम को इस बार अपनी पिछली असफलताओं को पीछे छोड़कर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले KKR को लगा तगड़ा झटका, ये खूंखार गेंदबाज हुआ बाहर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान